बचाव अभियान में 17 जूनियर कमीशंड अधिकारी और 150 अन्य रैंक के जवान शामिल
चमोली,संवाददाता : उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 55 मजदूरों को बचाने के लिए सेना और आईटीबीपी ने एक बड़ी रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस अभियान में 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 18 मजदूरों को आज सुबह रेस्क्यू किया गया। एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
हालांकि, आठ मजदूर अभी भी लापता हैं, और रेस्क्यू किए गए मजदूरों का इलाज बद्रीनाथ में चल रहा है। बर्फबारी के कारण, बदरीनाथ-जोशीमठ मार्ग लामबगड़ और उसके आगे कई स्थानों पर बंद है, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल लोग जोशीमठ या अन्य अस्पतालों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद, हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन घायल मजदूरों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सकता है।
रक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी, ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बचाव अभियान में सात अधिकारी, 17 जूनियर कमीशंड अधिकारी और 150 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं।
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:
- मोबाइल नंबर: 8218867005, 9058441404
- दूरभाष नंबर: 0135 2664315
- टोल फ्री नंबर: 1070
हादसे के वक्त मौजूद श्रमिक :
- बिहार: अभिनाश कुमार, इंद्रजीत कुमार भारती, अभिषेक आनंद, धीरज कुमार पासवान, मुन्ना प्रसाद, किसन कुमार, दिलीप कुमार, लड्डू प्रसाद पंडित, विजय पाल, जितेश कुमार, पिंटू कुमार
- उत्तराखंड: अरविंद कुमार सिंह, अभिषेक पंवार, नरेश बिष्ट, मनोज भंडारी, अनिल कुमार (सितारगंज), गणेश राम आर्या (डीडीहाट), अशोक कुमार (डीडीहाट), बलवंत सिंह सामंत (पिथौरागढ़), दीक्षित सिंह, लक्ष्मण सिंह सामंत, अनिल सुपारी (यूएस नगर)
- उत्तर प्रदेश: राम सुजान सिंह, सत्य प्रकाश यादव, पवन, मंजीत यादव, चंद्रभान सिंह, आलोक यादव, अशोक, गोविंद सिंह, विवेक सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह (मथुरा यूपी)
- हिमाचल प्रदेश: मोहिंदर पाल, पंकू, विपन कुमार, गोपाल दत्त जोशी, सुनील कुमार, हरमेश चंद
- पंजाब: जगबीर सिंह
- जम्मू-कश्मीर: दिलेर सिंह
लापता श्रमिक:
जितेंद्र सिंह, नरेश राजक, विजय कुमार, हरि बहादुर, नर बहादुर, नरेंद्र, जयशंकर, सूर्या, हरिकृष्णा, करण प्रसाद, सिन्हा, महेंद्र