सात बख्तरबंद वाहन तथा तीन पिकअप ट्रक नष्ट हो गये
मास्को : पिछले 24 घंटों में रूस के केंद्रीय समूह की कार्रवाई में यूक्रेन के 425 सैनिक मारे गये और सात बख्तरबंद वाहन तथा तीन पिकअप ट्रक नष्ट हो गये।
समूह के प्रवक्ता अलेक्जेंडर सावचुक ने कहा, ”केंद्र समूह की सेनायें विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में लड़ाकू मिशनों को जारी रखे हुये हैं। समूह की इकाइयों ने रूस-यूक्रेन की सीमा से जुड़े कुछ स्थानों पर भी कब्जा कर लिया है और क्रास्नोअर्मेइस्क, दिमित्रोव, नोवोसेर्गेयेवका तथा मुरावका क्षेत्रों में चार मशीनीकृत दो एयरबोर्न असॉल्ट और दो मरीन ब्रिगेड को नष्ट कर दिये हैं।”
जमीनी हालात गंभीर
इस हमले के बाद यूक्रेनी बलों की स्थिति दक्षिण और पूर्वी मोर्चों पर और भी कमजोर मानी जा रही है। हाल के हफ्तों में रूस की ओर से बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने यूक्रेनी बलों को रक्षात्मक मुद्रा में धकेल दिया है।
कूटनीतिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा
हालांकि अब तक यूक्रेन की ओर से इस हमले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय विशेषकर नाटो देशों की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हैं। बढ़ते हमलों के बीच यह सवाल फिर से उठ रहा है कि क्या संघर्ष कूटनीतिक समाधान की ओर बढ़ेगा या और अधिक उग्र होगा।