• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, February 10, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत, आठ घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत, आठ घायल

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
February 16, 2025 8:43 am

पीएम मोदी ने जताया दुख, यात्रियों ने बताई आंखों देखी, विपक्ष ने दागे सवाल

नई दिल्ली,संवाददाता : शनिवार रात महाकुंभ के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बढ़ने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। रेलवे प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और हादसे में किसी यात्री की मौत से इनकार किया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

अमित शाह ने भी दुख जताया

घटना पर अमित शाह ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी व अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सभी को हर संभव सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। घायलों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

घटना के कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर आने वाली ट्रेन को अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर लाया गया, जिसके कारण दोनों प्लेटफॉर्मों पर भीड़ एकत्र हो गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई बच्चे और महिलाएं पैरों के नीचे कुचली गईं। बिना टिकट यात्री भी स्टेशन पर पहुंचे थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिसकी वजह से यह भयावह घटना घटी। घटना के बाद आरपीएफ और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की है और मृतकों व घायलों की संख्या की घोषणा में देरी की है। उन्होंने जल्द से जल्द मृतकों और घायलों की सही संख्या सार्वजनिक करने की मांग की I दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आधिकारिक तौर पर 15 लोग मृत पाए गए हैं और कई घायल हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए।

सुरक्षा की कमी से हुई यह दुर्घटना

यह घटना उस वक्त हुई जब बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे और रेलवे प्रशासन ने इस भारी भीड़ के लिए कोई प्रबंध नहीं किए थे। इस दुर्घटना के बाद राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Tags: #घायलोंकीमदद#नईदिल्लीरेलवे#पीएममोदी#भगदड़#भीड़प्रबंधन#महाकुंभ#यात्रियोंकीसुरक्षा#रेलमंत्री#रेलवेघटना#रेलवेहादसा#रेलवेहादसा2025
Previous Post

विवाह पंजीकरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया पेपरलेस होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Next Post

आज का पंचांग 16 फरवरी 2025

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
अमेठी

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश
देश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी
प्रदेश

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास
देश

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत
देश

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी
प्रदेश

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

February 10, 2026 10:20 am
Next Post
आज का पंचांग

आज का पंचांग 16 फरवरी 2025

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, पहले दिन की 31 करोड़ रुपये की कमाई

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, पहले दिन की 31 करोड़ रुपये की कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

ठंड में सेवा की गर्माहट, रामपुर गांव में जरूरतमंदों को मिले कंबल

January 12, 2026 1:32 pm
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

फोरलेन हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक के सीने के आर-पार हुआ सरिया

January 15, 2026 9:41 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम योगी

February 10, 2026 10:38 am
कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

कतार में लगे लाखों परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

February 10, 2026 10:30 am
अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

अमेरिका ने 25% पेनल्टी टैरिफ वापस लिया, मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को बड़ी राहत

February 10, 2026 10:28 am
वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

वन्यजीव संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल: सीएम योगी

February 10, 2026 10:20 am
रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

रुक्मणि विवाह, कंस वध और रासलीला की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 9, 2026 9:11 pm
छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रही त्रिशूल यात्रा का रामगंज में जोरदार अभिनंदन

February 9, 2026 8:58 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

February 10, 2026 3:44 pm
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश

February 10, 2026 10:41 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In