शेफाली के निधन की वजह हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है
मुंबई,संवाददाता : ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही। 42 वर्षीय शेफाली के निधन की वजह हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली एक्ट्रेस शेफाली की 11 बजे के करीब तबीयत बिगड़ी गई थी। सीने में हो रहे दर्द के चलते उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।