राजकुमार राव की हालिया रिलीज़ भूल चूक माफ जैसी घरेलू फिल्में भी मैदान में हैं
मुंबई,संवाददाता : हॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर फिल्म सीरीज़ फाइनल डेस्टिनेशन की छठी किस्त ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डर और रोमांच का जबरदस्त माहौल बना दिया है। 9 दिन पहले रिलीज़ हुई फाइनल डेस्टिनेशन छह ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद शानदार कमाई करते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है।
जहां एक ओर मिशन इम्पॉसिबल और रेड 2 जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ राजकुमार राव की हालिया रिलीज़ भूल चूक माफ जैसी घरेलू फिल्में भी मैदान में हैं, वहीं ‘फाइनल डेस्टिनेशन छह की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
भारत में अब तक की कमाई (₹ करोड़ में):
दिन | कलेक्शन |
---|---|
पहला दिन | 4.5 |
दूसरा दिन | 5.35 |
तीसरा दिन | 6.0 |
चौथा दिन | 6.6 |
पांचवां दिन | 2.75 |
छठवां दिन | 2.85 |
सातवां दिन | 2.09 |
आठवां दिन | 2.1 |
नौवां दिन | 1.69 |
कुल योग | 33.93 |
वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट:
करीब ₹429 करोड़ (50 मिलियन डॉलर) के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 121.17 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,032 करोड़) की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। इस आंकड़े के साथ फाइनल डेस्टिनेशन 6 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने फाइनल डेस्टिनेशन 3 के 118.89 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
क्या है फिल्म की खास बात
फाइनल डेस्टिनेशन 6 की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह परंपरागत हॉरर फिल्मों से अलग है। यहां भूत-प्रेत नहीं, बल्कि ‘मौत’ ही असली खलनायक है। फिल्म के सस्पेंस और दृश्य इतने डरावने हैं कि दर्शक स्क्रीन से नज़रें नहीं हटा पाते। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के दृश्य और सीन काफी वायरल हो रहे हैं।