आज के व्रत और विशेष योग
आज पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) और शक संवत 1947 (विश्वावसु) है। आज प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत का संयोग बन रहा है।
तिथि:
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी – 01 जनवरी 01:48 AM से 10:22 PM तक
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी – 01 जनवरी 10:22 PM से 02 जनवरी 06:53 PM तक
नक्षत्र:
रोहिणी – 01 जनवरी 01:30 AM से 10:48 PM तक
मृगशीर्षा – 01 जनवरी 10:48 PM से 02 जनवरी 08:04 PM तक
योग:
शुभ योग – 31 दिसंबर 09:13 PM से 01 जनवरी 05:12 PM तक
शुक्ल योग – 01 जनवरी 05:12 PM से 02 जनवरी 01:06 PM तक
करण:
कौलव – 01:48 AM से 12:06 PM
तैतिल – 12:06 PM से 10:22 PM
गर – 10:22 PM से 02 जनवरी 08:38 AM
वार:
गुरुवार
त्योहार और व्रत:
प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत
सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय – 07:12 AM
सूर्यास्त – 05:48 PM
चन्द्रोदय – 01 जनवरी 03:35 PM
चन्द्रास्त – 02 जनवरी 05:56 AM
अशुभ काल:
राहुकाल – 01:49 PM से 03:09 PM
यम गण्ड – 07:12 AM से 08:31 AM
कुलिक – 09:51 AM से 11:10 AM
दुर्मुहूर्त – 10:44 AM–11:26 AM, 02:58 PM–03:41 PM
वर्ज्यम् – 03:42 PM–05:07 PM, 03:46 AM–05:11 AM
शुभ काल:
अभिजीत मुहूर्त – 12:09 PM से 12:51 PM
अमृत काल – 07:58 PM से 09:23 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 05:36 AM से 06:24 AM
आनन्दादि योग:
उत्पात योग – 10:48 PM तक
सूर्य राशि:
धनु
चंद्र राशि:
वृषभ (पूरा दिन और रात)
चंद्र मास:
अमांत – पौष
पूर्णिमांत – पौष
शक संवत (राष्ट्रीय कैलेंडर):
पौष 11, 1947
ऋतु:
वैदिक ऋतु – हेमंत
द्रिक ऋतु – शिशिर
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य के भरोसे काम छोड़ना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। साल के पहले दिन दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे।
वृष राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। पारिवारिक बातचीत से नई प्रेरणा मिलेगी। घर में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग हैं, रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज तनाव रह सकता है। बिजनेस में गड़बड़ी से चिंता बढ़ेगी, लेकिन संतान की उपलब्धि खुशी देगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत से सुलझेगी।
कर्क राशि
दिन सकारात्मक परिणाम देगा। संतान की उलझनें दूर होंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पार्टी की योजना बन सकती है। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिलने के योग हैं।
सिंह राशि
नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस में सुधार होगा। कर्ज लेने से फिलहाल बचें। परिवार में छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता से मतभेद संभव हैं, संयम रखें।
कन्या राशि
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नए शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार के साथ समय बिताने से पुराने दुख दूर होंगे। किसी काम में दूसरों पर निर्भर न रहें।
तुला राशि
सावधानी बरतने का दिन है। बिजनेस में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम भरे फैसलों से बचें। शॉपिंग में सतर्क रहें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। प्रमोशन या खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।
धनु राशि
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। बड़े जोखिम से बचें। पुराने कर्ज चुकाने से मानसिक सुकून मिलेगा।
मकर राशि
दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रॉपर्टी डील में सावधानी रखें। बिजनेस में साझेदारी बन सकती है।
कुंभ राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में बदलाव न करें। उधार देने से बचें। पिता की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
मीन राशि
दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। माता से किया वादा निभाएं।
























