ज्योतिष आचार्य: डॉ. उमाशंकर मिश्र
पंचांग विवरण
- विक्रम संवत: 2082
- शक संवत: 1947
- अयन: दक्षिणायन
- ऋतु: शिशिर
- मास: पौष
- पक्ष: शुक्ल
- तिथि: चतुर्दशी सायं 06:12 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा
- नक्षत्र: मृगशिरा रात्रि 07:54 तक, तत्पश्चात आर्द्रा
- योग: शुक्ल रात्रि 01:04 तक, तत्पश्चात ब्रह्म
- राहुकाल: प्रातः 10:30 से 12:00 बजे तक
- सूर्योदय: 06:46
- सूर्यास्त: 05:14
- दिशाशूल: पश्चिम दिशा
व्रत–पर्व विवरण
विशेष: चतुर्दशी
सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत
कल पूर्णिमा, अर्थात 03 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 (माघी पूर्णिमा) तक माघ स्नान का पुण्यकाल रहेगा। माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त का प्रातः स्नान आयु को दीर्घ करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है तथा आरोग्य, बल, सौभाग्य और सदाचरण प्रदान करता है। यह स्नान मन, बुद्धि और स्वभाव को शुद्ध करता है। माघ मास में सत्संग, जप, होम और दान विशेष फलदायी माने गए हैं। पद्म पुराण के अनुसार माघ मास में किया गया जप, दान और स्नान अक्षय पुण्य प्रदान करता है और व्यक्ति को निर्मल विद्या, कीर्ति एवं अक्षय धन की प्राप्ति कराता है।
आज जन्मदिन विशेष
जन्मतिथि: 02 जनवरी
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे व्यक्ति भावुक, संवेदनशील, करुणाशील एवं कल्पनाशील होते हैं। दूसरों के दुःख को अपना समझना इनकी सबसे बड़ी विशेषता है। धैर्य और संयम से कार्य करने पर ये जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं।
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आज का भविष्यफल (मूलांक 2)
आज का दिन समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
- करियर व व्यवसाय: स्थिति सामान्य, जोखिम से बचें
- स्वास्थ्य: छोटी समस्याओं से सतर्क रहें
- पारिवारिक जीवन: आपसी समझ से विवाद सुलझाएं
- विशेष सावधानी: कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें
राशिफल
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपके प्रयास सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
वृष
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर में शांति और सामंजस्य रहेगा। धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
नए संपर्क और नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। बातचीत और समझदारी से परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आएंगी।
कर्क
व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है, दिनचर्या संतुलित रखें।
सिंह
यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। धार्मिक या पुण्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
तुला
पुराने विवाद और मतभेद सुलझ सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
वृश्चिक
नई उपलब्धियाँ और सफलता के अवसर मिलेंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। धैर्य से काम लेने पर स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।
धनु
योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा और करियर से जुड़े निर्णय लाभकारी रहेंगे।
मकर
सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। अनुशासन और परिश्रम से विशेष लाभ होगा।
कुंभ
करियर और नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सही निर्णय भविष्य को मजबूत करेगा।
मीन
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि और उपलब्धि मिलेगी।
























