ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा
पंचांग
- विक्रम संवत्: 2082 (विश्वावसु)
- शालिवाहन शक संवत्: 1947 (सिद्धार्थी)
- कलियुग संवत्: 5126
- मास: कार्तिक माह
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि: सप्तमी (पूरा दिन एवं रात्रि)
- दिन: मंगलवार
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (दोपहर 12:37 तक), तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा
- योग: धृति (पूरा दिन एवं रात्रि)
- ऋतु: हेमंत
- अयन: दक्षिणायण
- सूर्योदय: प्रातः 6:25 बजे
- सूर्यास्त: सायं 5:35 बजे
- राहुकाल: सायं 3:00 से 4:30 बजे तक
- दिशा शूल: उत्तर दिशा अशुभ
- उपाय: मंगलवार को धनिया खाकर घर से निकलना शुभ माना गया है।
- विशेष: आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी है।
आज का राशिफल
मेष राशि:
दिन बेहतरीन रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों की सराहना होगी।
शुभांक: 9 | शुभ रंग: लाल
वृष राशि:
व्यापार में लाभ और दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। पैसे के लेन-देन में सतर्कता रखें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभांक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
मिथुन राशि:
उत्साहपूर्ण दिन रहेगा। नए अनुभव मिलेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। बातचीत में संयम रखें। रिश्तेदारों के आगमन से घर में रौनक रहेगी।
शुभांक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि:
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभांक: 2 | शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि:
कार्य सफलता के योग। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
शुभांक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि:
काम और परिवार में संतुलन बनाए रखें। व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभांक: 5 | शुभ रंग: आसमानी
तुला राशि:
व्यापारिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। घरेलू मामलों में सूझबूझ लाभदायक रहेगी।
शुभांक: 6 | शुभ रंग: नीला
वृश्चिक राशि:
धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव। भाग्य का साथ रहेगा। आत्ममंथन से लाभ होगा।
शुभांक: 9 | शुभ रंग: मैरून
धनु राशि:
दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास से रुके कार्य पूरे होंगे। राजनेताओं से संपर्क लाभदायक रहेगा।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर राशि:
ऑटोमोबाइल और प्रशासनिक क्षेत्र में लाभ संभव। मानसिक तनाव के बावजूद सफलता मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे।
शुभांक: 8 | शुभ रंग: काला
कुंभ राशि:
नए रिश्ते जुड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। संतान से संबंधित चर्चा होगी। पारिवारिक माहौल शुभ रहेगा।
शुभांक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि:
माता को उपहार देने से घर में प्रसन्नता बढ़ेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। खर्च में वृद्धि के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: हल्का नीला
























