• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 26 अप्रैल 2025

आज का पंचांग 26 अप्रैल 2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
April 26, 2025 10:29 am

ज्योतिषाचार्य: डॉ. उमाशंकर मिश्रा

  • विक्रम संवत: 2082
  • शक संवत: 1947
  • अयन: उत्तरायण
  • ऋतु: ग्रीष्म
  • मास: वैशाख
  • पक्ष: कृष्ण
  • तिथि: चतुर्दशी (रात्रि 3:27 तक), तत्पश्चात अमावस्या (27 अप्रैल रात्रि 1:02 तक)
  • नक्षत्र: रेवती (रात्रि 2:25 तक), तत्पश्चात अश्विनी
  • योग: वैधृति (सुबह 6:40 तक), तत्पश्चात विष्कंभ
  • राहुकाल: प्रातः 9:00 से 10:30 तक
  • सूर्योदय: सुबह 5:34
  • सूर्यास्त: सायं 6:26
  • दिशाशूल: पूर्व दिशा

व्रत पर्व व विशेष जानकारी

  • आज मासिक शिवरात्रि व्रत है।
  • शनि देव के अनुसार, शनिवार को पीपल वृक्ष का स्पर्श करने से कष्टों का निवारण होता है।
  • शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जप करना अत्यंत फलदायक माना गया है।

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

  • 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है।
  • नकारात्मक ऊर्जा हटाने हेतु हर अमावस्या अथवा प्रत्येक 15 दिन में 1 लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक मिलाकर पोछा लगाने की सलाह दी जाती है।
  • गौझरण अर्क का उपयोग भी किया जा सकता है।

धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि के लिए उपाय

  • अमावस्या को घर में आहुति प्रयोग करें।
  • सामग्री: काले तिल, जौं, चावल, गाय का घी, चंदन पाउडर, गुग्गुल, गुड़, देशी कर्पूर, गौचंदन या कंडा।
  • मंत्र के साथ आहुति दें:
    1. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
    2. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
    3. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
    4. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
    5. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

पंचक सूचना

  • पंचक प्रारंभ: 23 अप्रैल रात्रि 12:31 बजे
  • समाप्ति: 27 अप्रैल दोपहर 3:39 बजे

जन्मदिन विशेष (जिनका जन्म 26 अप्रैल को हुआ)

  • मूलांक: 8 (शनि प्रभाव)
  • विशेषताएं: धीर, गंभीर, परोपकारी, कर्मठ, संघर्षशील, मर्मज्ञ
  • शुभ तिथियाँ: 8, 17, 26
  • शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
  • शुभ वर्ष: 2027, 2042
  • ईष्टदेव: हनुमान जी, शनिदेव
  • शुभ रंग: काला, गहरा नीला, जामुनी
  • भविष्यफल: व्यापार और नौकरी में उन्नति के संकेत। सफलता संघर्ष से प्राप्त होगी।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन भी विपरीत फलदायक बना है लेकिन आज कल की तुलना में कुछ राहत भी मिलेगी। दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान तक मन दुविधा में रहेगा हानि के डर से कार्य करने का मन नहीं करेगा। निवेश करनी भी घबराएंगे। संध्या से स्थिति में सुधार आने लगेगा। छूट पुट अशुभ समाचार भी मिलेंगे लेकिन घबराए ना। आगे से समय आपके पक्ष में बनने लगेगा। खराब समय में मिला अनुभव आगे के लिए सुधार लाएगा। धन लाभ की आशा आज ना रखें। खर्च चलाने के लिये भी किसी से मांगने अथवा संचित कोष से निकालने पड़ेंगे। कार्य स्थल पर किसी से अथवा परिजनो के हाथ टूट फुट या किसी अन्य रूप में नुकसान होगा बौखलाहट से बचें। संबंध खराब होने पर वापस सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच में प्रसंशा मिलने से अखरेगा नहीं। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नहीं रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन में अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका ध्यान एक साथ दो कार्यो से लाभ उठाने पर रहेगा धन की आमद तो आज अवश्य ही होगी लेकिन एक समय मे एक ही कार्य हाथ लेने से दुविधा में पड़ने से बचेंगे। दिन के आरंभ में विविध उलझने मानसिक रूप से परेशान करेंगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभदायक समाचार मिलने से राहत मिलेगी कार्यों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। आज नीति को छोड़ अनैतिक मार्ग से लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी प्रलोभन के कारण इनका विचार नही करेंगे। व्यवहारिकता आज कम ही रहेगी वाणी में रूखापन रहेगा जिससे नए बने संबंधों में खटास आएगी। कामुकता अधिक रहने कनकार्न परिजनों के आगे शर्मिंदा हो सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन प्रतिकूल रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही के कारण सेहत में विकार आने से प्रातः काल से ही अनमने से रहेंगे कार्य करने का मन करेगा लेकिन उत्साह की कमी हर कार्य मे विलंब कराएगी। नौकरी पेशाओ को आज अधिक कष्ट होगा सहकर्मियो से मतभेद के कारण सहयोग नही मिलेगा स्वयं ही सभी कार्य करने पड़ेंगे अवकाश भी ले सकते है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ा बहुत लाभ कमा लेंगे लेकिन इसके बाद सेहत का साथ ना मिलने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से थोड़ी राहत में रहेंगे। घर मे आज किसी न किसी के बीमार रहने से दवाओं का खर्च बढ़ेगा घर मे भी अव्यवस्था पनपेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। घर में माता अथवा अन्य स्त्री से संबंधों में कटुता आएगी। परिजनों से आज किसी न किसी बात पर मतभेद ही रहेंगे फिर भी अन्य क्षेत्र पर आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी स्वभाव में भी व्यवहारिकता रहने से किसी को निराश नही करेंगे अपने कार्य छोड़ अन्य लोगो की समस्या सुलझाने में तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक उलझने बनेगी धन की कमी के कारण बनी बनाई योजना अधर में रह सकती है। उधारी वाले व्यवहार चुकाने में संचित कोष में कमी आएगी। मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करने से बचेंगे पर एक बार धन लाभ होने पर लालच बढेगा। संध्या के आस पास काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी। संध्या बाद परिजनों की समस्या परेशान करेंगी सुलझाने की जगह टालने के प्रयास करेंगे। थकान को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको अनुकूल फल मिलेंगे आपका ध्यान भविष्य को सुरक्षित बनाने पर रहेगा। आर्थिक कार्यो में रुचि अधिक रहेगी मन मे धन संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक भागदौड़ के बाद धन की आवक होने लगेगी जो कि संध्या बाद तक रुक रुक कर होती रहने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। अपने कार्य आज स्वयं करने का प्रयास करें अन्य के ऊपर थोपने से क्लेश हो सकता है। घर का वातावरण अशांत रहेगा भाई बंधुओं से अहम को लेकर तकरार अथवा बोलचाल में कमी आएगी। पति-पत्नी में भी कुछ न कुछ नोकझोंक लगी रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही हो पाएगी। स्वयं अथवा परिजनों की सेहत को लेकर खर्च होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि से असम्भव को संभव करने में सफल रहेंगे आज जिस कार्य को करने के लिये सभी मना करेंगे आपको वही करने में आनंद आएगा। कार्य व्यवसाय में अनुकूल वातावरण मिलेगा सहकर्मियो का अड़ियल रवैया कुछ समय के लिये परेशानी में डालेगा फिर भी अपने दम पर कार्यो को रुकने नही देंगे हाथ आये सौदों से हर हाल में लाभ उठाकर ही मानेंगे। भाग्य का साथ भी रहने से किसी भी कार्य को बनाने में ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। धन की आमद आशा से कम ही रहेगी। आज किसी घर अथवा व्यावसाय के कारण जमा पूंजी से खर्च करना पड़ेगा। संध्या के समय मन मे बेचैनी रहेगी फिर भी दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा। संतान की सेहत अथवा अन्य कारणों से परेशानी होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज के दिन आप किसी मुसीबत से बचने के लिये धर्म का सहारा लेंगे मन मे आध्यात्मिक भाव रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि मात्र ही। पूजा पाठ तंत्र टोटको पर दिन का कुछ समय और धन खर्च होगा लेकिन मन मे अज्ञात भय रहने से मानसिक शांति नही मिल पाएगी। कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर किसी से उलझने की संभावना है व्यवसाय की गति आज धीमी रहेगी जहां लाभ की संभावना होगी वहां सहयोग की कमी रहेगी। लोग आपको आश्वासन देंगे पर वक्त पड़ने पर अपनी बात से पलट जाएंगे। गृहस्थ में भी आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा स्त्री संताने जिस कार्य को करने से बचना चाहिये उसे कर घर के बड़ो को नाराज करेंगे। सेहत ठीक रहेगी फिर भी घरेलू कार्यो में अरुचि दिखाएंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज के दिन आप अपने पराक्रम से लाभ कमाएंगे। आज जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से भी कुछ ना कुछ प्राप्त कर लेंगे। कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा सांझेदारो से अनबन होने की संभावना है परन्तु आज एकल व्यवसाय अथवा पैतृक कार्य से अधिक लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी भविष्य के लिए भी नई योजना बनाएंगे। घर मे संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है अपना पक्ष रखने से पहले अन्य लोगो की राय जाने इसके बाद ही कोई निर्णय ले। पिता से काम निकालना आसान नही रहेगा इसलिये माता से मधुर संबंध रखे किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ होगा। सेहत में आज कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी खाने पीने में विशेष सावधानी रखें पेट की समस्या अन्य बीमारियों को जन्म देगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन मिलाजुला फल देगा आज भी दिन के आरंभ में घर मे पुराने विवाद के कारण परिजनों से मतभेद उभरेंगे लेकिन बीते कल की तुलना में आज धर्य रहने से इससे बचने का प्रयास करेंगे किसी की बातों का प्रतिशोध नही लेंगे लेकिन मन ही मन दुखी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे सोची हुई योजना को फलीभूत करना आज सम्भव नही होगा फिर भी व्यवहार बनाये रखे अन्यथा कोई अन्य लाभ उठा लेगा। जमीन संबंधित कोई भी कार्य आज ना करें हासिल कुछ नही होगा ऊपर से व्यर्थ दुश्मनी बढ़ेगी। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक परेशानी से बचने के लिये दैनिक खर्च में मितव्ययता बरते। महिला वर्ग आज अंदर से जली भुनी रहेंगी इनसे व्यर्थ बोलने से बचे। पति-पत्नी दोनों एक ही समस्या से ग्रस्त रहेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी इसपर खर्च भी करेंगे लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर ही चले। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ होने से मन मे लोभ आएगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में निवेश करेंगे निकट भविष्य में लाभदायक रहेगा पर आज धन की आमद सामान्य से भी कम ही रहेगी। नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर मे मूर्खता का परिचय देने पर हास्य के पात्र बन सकते है स्वाभाविक कार्य करें यही आपके लिये ठीक रहेगा। घर के कुछ सदस्य किसी महंगी वस्तु को पाने की जिद करेंगे जबकि कुछ इसके विरोध में रहेंगे जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। आरोग्य बना रहेगा।

Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांग
Previous Post

भरतनगर में 40 वर्ष बाद हाईटेंशन लाइन ने लोगों की खतम की टेंशन

Next Post

यूपी में एक्शन में योगी सरकार, पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजने का काम शुरू

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आज लग रहा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सावधानियां
धर्म-कर्म/राशिफल

आज लग रहा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और सावधानियां

March 3, 2026 9:45 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल 03-मार्च -2026 दिन – मंगलवार

March 3, 2026 9:07 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय
धर्म-कर्म/राशिफल

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

February 21, 2026 9:41 am
राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 18, 2026 10:56 am
Next Post
यूपी में एक्शन में योगी सरकार, पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजने का काम शुरू

यूपी में एक्शन में योगी सरकार, पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजने का काम शुरू

लखनऊ, कानपुर समेत 20 जिलों मे मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ, कानपुर समेत 20 जिलों मे मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

March 3, 2026 9:50 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

March 3, 2026 12:36 pm
पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

March 3, 2026 12:32 pm
ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

March 3, 2026 11:00 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा जारी

March 3, 2026 10:53 am
लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव

लखनऊ: होली रंगों, प्रेम और नई शुरुआत का उत्सव

March 3, 2026 10:25 am
वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय

वाराणसी में चंद्रग्रहण के चलते बदला गंगा जी की आरती का समय

March 3, 2026 10:05 am
यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी

यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी

March 3, 2026 9:58 am
अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

अग्रेसर की एकता यादव ने रचा इतिहास

March 3, 2026 9:50 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

होली पर अमेठी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

March 3, 2026 12:36 pm
पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

पापड़-कचरी से सजे बाजार, होली-रमजान संग बढ़ी रौनक

March 3, 2026 12:32 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In