• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, April 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
September 24, 2024 10:43 am

ज्योतिष आचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा


दिनांक – 24 सितम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत –1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन *

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी सायं 05:57 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 03:42 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग –सिद्धि सुबह 9:53 तक तत्पश्चात व्यतीपात 25 सितम्बर प्रातः 07:50 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – शाम 03:00 से शाम 04:30 तक

सूर्योदय –06:00

सूर्यास्त- 18:00

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण –सप्तमी का श्राद्ध ,महालक्ष्मी व्रत समाप्त

विशेष – सप्तमी

व्यतिपात योग :

24 सितम्बर 2024 मंगलवार को प्रातः 09:53 से 25 सितम्बर सुबह प्रातः 07:50 A M तक व्यतिपात योग है।
व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका 1 लाख गुना फल मिलता है।

बुधवारी अष्टमी:

25 सितम्बर 2024 बुधवार को (सूर्योदय से सायं 04:56 तक) बुधवारी अष्टमी है । मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।

अश्विन माह :

अश्विन हिन्दू धर्म का सप्तम महिना है। अश्विन नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम अश्विन पड़ा (अश्विनीनक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र मासे सः)। आश्विन मास का संबंध अश्विनौ से है जो सूर्य के दो पुत्र हैं और देवताओं के चिकित्सक हैं। इस मास का एक नाम क्वार भी है।


महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार :

“तथैवाश्वयुजं मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। प्रज्ञावान्वाहनाढ्यश्च बहुपुत्रश्च जायते।।”

जो अश्विन मास को एक समय भोजन करके बिताता है, वह पवित्र, नाना प्रकार के वाहनों से सम्पन्न तथा अनेक पुत्रों से युक्त होता है ।

आश्विने भौमावास्याम जायते खलु पार्वती। विविध विपदाम धनक्षयं पापाचारम वर्धते।।

महाभारत अनुशासन पर्व के अनुसार जो अश्विन मास में ब्राह्माणों को घृत दान करता है, उस पर दैव वैद्य अश्विनीकुमार प्रसन्न होकर उसे रूप प्रदान करते हैं ।

शिवपुराण के अनुसार – अश्विन में धान्य दान करने से अन्न तथा धन की वृद्धि होती है।

अग्निपुराण के अनुसार – अश्विन के महिने में गोरस- गाय का घी, दूध और दही तथा अन्न देनेवाला सब रोगों से छुटकारा पा जाता है |

आश्विने कृष्णपक्षे तु षष्ठ्यां भौमेऽथ रोहिणी । व्यतीपातस्तदा षष्ठी कपिलानन्तपुण्यदा ।।

अश्विन महिने के कृष्णपक्ष की षष्ठी के दिन मंगलवार, रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात हो तो वह अनंत पुण्य देने वाला कपिला षष्टी योग कहा जाता है। यह योग बहुत दुर्लभ है।

शिवपुराण के अनुसार – सती ने अश्विन मास में नंदा (प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी) तिथियों में भक्तिपूर्वक गुड़, भात और नमक चढाकर भगवान शिवका पूजन किया और उन्हें नमस्कार करके उसी नियम के साथ उस मास को व्यतीत किया |
अश्विन कृष्णपक्ष को पितृपक्ष महालय के नाम से जाना जाता है जिसमें पितृ ऋण से मुक्त होने तथा पितरों को तृप्त करने के उद्देश्य से श्राद्ध किया जाता है।

श्राद्धकर्म :

अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें।

अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :

“न मेऽस्ति वित्तं न धनं चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि । तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।”

मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष :

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय रहने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की मनमानी के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका कोई सहयोगी आपको बिजनेस को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे

वृषभ दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, लेकिन बड़े सदस्य की मदद से आप उन्हे आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल :

बिजनेस कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए वह काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में भी ढील दे सकते हैं। माता जी का पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। आपकी संतान को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कर्क दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको अपने गुरुजनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। किसी गलती को लेकर आपको अपने जीवनसाथी से माफी मांगनी पड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा !

सिंह दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर माताजी से बातचीत करेंगे। आपकी साथ में सम्मान में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी सेहत नरम गरम रहेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की सेहत से जुड़ी समस्या उभरने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में बिना सोचे समझे किसी से कोई वादा ना करें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको कोई निवेश संबंधी बातों को सोच समझकर करना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है और आपके खर्च आपको परेशान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के बारे में सोंचे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप की तो आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी अपने कामों को लेकर आगे बढ़ेंगे। आपके इनकम के सोर्स में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी होगी। भाई- बहनों से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपके कुछ नए बदलाव होंगे, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मिल बैठकर बातचीत करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके शत्रु भी आपके सामने घुटने टेकेंगे, तो आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अधिक ठंडा खाने से बचना होगा, नहीं तो आपको गले में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल :

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके भाई व बहन कामों मे आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर को रिनोवेशन करने की तैयारी में लग सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आप अपने परिवार में समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, तो वह बढ़ सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल:

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला हैं। आपकी कोई समस्या अचानक से उभर सकती हैं, जिसको लेकर आप बिल्कुल ढील ना दें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप कोई निर्णय समय पर लें, नहीं तो आपको उसका लाभ मिलने में समस्या आएगी। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण कुछ समस्या होने की संभावना है।

Tags: DHARMIK SASTHANHindu cultureHindu dharmHindu SansthanHindu संस्कृतिsanatani
Previous Post

‘ठाकुर’ बेटे के एनकाउंटर के बाद बोले पिता, अखिलेश की इच्छा हो गई पूरी

Next Post

बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ की मौत

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
प्रदेश

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

April 3, 2026 12:34 pm
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
अमेठी

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
सीएम योगी का बच्चों के नाम संदेश: ‘खूब पढ़ें-खूब खेलें, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
प्रदेश

सीएम योगी का बच्चों के नाम संदेश: ‘खूब पढ़ें-खूब खेलें, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’

March 30, 2026 12:27 pm
पूर्व डीजीपी बृजलाल के खुलासों ने खोली अतीक अहमद की क्रूरता की कहानी
क्राइम

पूर्व डीजीपी बृजलाल के खुलासों ने खोली अतीक अहमद की क्रूरता की कहानी

March 28, 2026 11:25 am
लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर में लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भंडारा, नवरात्र में दिखा सेवा और परंपरा का संगम
धर्म-कर्म/राशिफल

लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर में लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भंडारा, नवरात्र में दिखा सेवा और परंपरा का संगम

March 26, 2026 3:27 pm
लखनऊ में बड़ा हादसा: बिजली के खंभों में आग से मचा हड़कंप, घंटों बिजली गुल, वाहन और केबल जले
प्रदेश

लखनऊ में बड़ा हादसा: बिजली के खंभों में आग से मचा हड़कंप, घंटों बिजली गुल, वाहन और केबल जले

March 26, 2026 3:18 pm
Next Post
बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ की मौत

बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ की मौत

एक ऐसी अभिनेत्री जिसने नशे में धुत होकर किया था शानदार अभिनय

एक ऐसी अभिनेत्री जिसने नशे में धुत होकर किया था शानदार अभिनय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अमेठी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह ने जताई भाजपा से उम्मीद

अमेठी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह ने जताई भाजपा से उम्मीद

March 16, 2026 8:35 am
सीआरपीएफ दिवस पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन

सीआरपीएफ दिवस पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन

March 7, 2026 12:28 pm
जायसवाल संगठन रामगंज टाट ने मनाया होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और एकता का दिया संदेश

जायसवाल संगठन रामगंज टाट ने मनाया होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और एकता का दिया संदेश

March 17, 2026 7:38 am
जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 8:15 am
नहरपुर गांव में भव्य होली मिलन समारोह, 151 वृद्धजनों का हुआ सम्मान

नहरपुर गांव में भव्य होली मिलन समारोह, 151 वृद्धजनों का हुआ सम्मान

March 9, 2026 2:01 pm
अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

March 8, 2026 11:04 am
33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

March 31, 2026 12:51 pm
युद्ध मानवता के लिए घातक, दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध की जरूरत – भंते बुद्ध वंश

युद्ध मानवता के लिए घातक, दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध की जरूरत – भंते बुद्ध वंश

March 8, 2026 9:25 am
हम भी दुखी, बहन जी भी दुखी’, राजभर ने मायावती को दिया गठबंधन का खुला ऑफर

हम भी दुखी, बहन जी भी दुखी’, राजभर ने मायावती को दिया गठबंधन का खुला ऑफर

April 3, 2026 1:07 pm
रील का शौक पड़ा भारी: इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो डालना युवक को ले गया हवालात

रील का शौक पड़ा भारी: इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो डालना युवक को ले गया हवालात

April 3, 2026 12:56 pm
सनराइजर्स हैदराबाद के जीत के जश्न के बीच अभिषेक शर्मा पर लगा भारी जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के जीत के जश्न के बीच अभिषेक शर्मा पर लगा भारी जुर्माना

April 3, 2026 12:48 pm
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

April 3, 2026 12:34 pm
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
अमेठी की स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार, पीसीएस परीक्षा में हासिल की 92वीं रैंक

अमेठी की स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार, पीसीएस परीक्षा में हासिल की 92वीं रैंक

March 31, 2026 1:19 pm
33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

March 31, 2026 12:51 pm
दिनेश कुमार राव की स्मृति में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिनेश कुमार राव की स्मृति में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

March 31, 2026 11:58 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

हम भी दुखी, बहन जी भी दुखी’, राजभर ने मायावती को दिया गठबंधन का खुला ऑफर

हम भी दुखी, बहन जी भी दुखी’, राजभर ने मायावती को दिया गठबंधन का खुला ऑफर

April 3, 2026 1:07 pm
रील का शौक पड़ा भारी: इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो डालना युवक को ले गया हवालात

रील का शौक पड़ा भारी: इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो डालना युवक को ले गया हवालात

April 3, 2026 12:56 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In