ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा
शुभ विक्रम संवत् 2081 क्रोधी,
शालिवाहन शक संवत् 1946 कालयुक्त,
कलि संवत् 5125
माघ मास, शुक्ल पक्ष,
पंचमी (सुबह 9:36 तक),
षष्ठी (उदिता तिथि – बसंत पंचमी)
दिन: सोमवार
नक्षत्र: रेवती (मूल नक्षत्र, रात्रि 2:01 तक), बाद में अश्विनी (मूल नक्षत्र)
योग: सिद्ध योग (सुबह 8:58 तक), बाद में साध्य योग
ऋतु: शिशिर, अयन: उत्तरायण
सूर्योदय: 6:35 AM, सूर्यास्त: 5:27 PM
राहु काल: प्रातः 7:30 से 9:00 AM (अशुभ)
अभिजित मुहूर्त: 12:13 PM से 12:57 PM (शुभ)
प्रदोष काल: संध्या 5:30 से 8:00 PM
गंडमूल: अहोरात्र (अशुभ)
पंचक: आज समाप्त (अशुभ)
दिशा शूल: पूर्व-पूर्वोत्तर (अशुभ), दिशाशूल से बचने के लिए घर से बाहर जाने से पहले दर्पण देखें।
आज का राशिफल:
मेष राशि:
आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन कोई मन की इच्छा पूरी न होने से चिंता हो सकती है। किसी के बहकावे में ना आएं, निवेश में सावधानी रखें। शुभ अंक: 5, शुभ रंग: लाल।
वृष राशि:
आपका दिन मिश्रित रहेगा। खाने-पीने पर ध्यान दें, भावनाओं में बहकर निर्णय से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हल्का हरा।
मिथुन राशि:
जैसा कि दिन कठिन हो सकता है, जल्दबाजी से बचें। आपका कोई पुराना मित्र परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: आसमानी।
कर्क राशि:
कठिनाइयां हो सकती हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेगा। परिवार में तनाव हो सकता है, लेकिन काम समय पर पूरा होगा। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: पीला।
सिंह राशि:
आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कोई जिम्मेदारी भरा काम पूरा करेंगे। धैर्य रखें, छोटी समस्याएं हल होंगी। शुभ अंक: 2, शुभ रंग: नारंगी।
कन्या राशि:
साख में वृद्धि होगी, लेकिन परिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: गुलाबी।
तुला राशि:
नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। शारीरिक समस्याएं कम होंगी, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: पीला।
वृश्चिक राशि:
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। पेट दर्द की समस्या खत्म हो सकती है, लेकिन वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। शुभ अंक: 8, शुभ रंग: भूरा।
धनु राशि:
काम के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन धन उधार देने से बचें। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। शुभ अंक: 6, शुभ रंग: केसरिया।
मकर राशि:
खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक: 9, शुभ रंग: हल्का लाल।
कुंभ राशि:
काम में आलस्य हो सकता है, परिवार में तनाव बढ़ सकता है। जल्दी वाहन चलाने से बचें। शुभ अंक: 2, शुभ रंग: पीला।
मीन राशि:
आज का दिन अच्छा रहेगा, यात्रा फायदेमंद रहेगी। संतान से खुशखबरी मिलेगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। शुभ अंक: 4, शुभ रंग: धानी।