ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र
दिनांक: 26 जनवरी 2025
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2081
शक संवत: 1946
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर ॠतु
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: द्वादशी रात्रि 08:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र: ज्येष्ठा सुबह 07:03 तक तत्पश्चात मूल
योग: व्याघात रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल: शाम 4:30 से शाम 6:00 बजे तक
सूर्योदय: सुबह 6:37 पर
सूर्यास्त: संध्या समय 5:23 पर
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में
विशेष: गणतंत्र दिवस
सोमप्रदोष व्रत
प्रत्येक महिने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। 27 जनवरी, सोमवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन विशेष पूजा की जाती है।
व्रत व पूजा विधि:
- स्नान के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं।
- बेल पत्र, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची चढ़ाएं।
- पूरे दिन निराहार रहें और शाम को पूजा करें।
- भगवान शिव को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं।
- आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं और आरती करें।
उपाय:
सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य दें और आकड़े के फूल मिलाएं।
कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि
27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इन 17 मंत्रों का जप करें:
- ॐ शिवाय नमः
- ॐ सर्वात्मने नमः
- ॐ त्रिनेत्राय नमः
(आदि… 17 मंत्र)
उपाय:
शिवरात्रि को संध्या में शिवमंदिर में दीप जलाएं और जप करें। रात को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
जन्मदिन विशेष
26 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। ये व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। भौतिकतावादी होते हुए भी अद्भुत शक्तियों के मालिक होते हैं।
शुभ दिनांक: 8, 17, 26
शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
ईष्टदेव: हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग: काला, गहरा नीला, जामुन