• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
October 22, 2024 10:07 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र

दिनांक – 22 अक्टूबर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत –1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी सुबह 7:37 तक तत्पश्चात षष्ठ छठी

नक्षत्र – मृगसीरा प्रातः 11:37 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग –परिघ सायं 03:01 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – शाम 03:00 से शाम 04:30 तक

सूर्योदय –06:21

सूर्यास्त- 17:39

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – विशेष – पंचमी एवं षष्ठी

शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम


दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें…


सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए I वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें I दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।

घर में गंदगी न रखें I दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।

क्रोध न करें I दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर से चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।

शाम के समय न सोएं I कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।

वाद-विवाद न करें I इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।

नशा न करें I शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कमाई के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लाभ की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने से धन तो प्राप्त होगा, लेकिन आपके विरोधी भी इसके साथ-साथ उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल ना पड़े और कोई बड़ा निवेश आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत में कुछ गिरावट होने से आपको समस्या सकती है। आपके किसी काम में गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है, उन्हे अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे करने में समस्या आएगी। आप अपनी धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भरपूर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य किसी पुरस्कार को लेकर आ सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई धन सम्मिलित काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमतों की सुरक्षा अवश्य करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी माताजी से संबंध को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आपकी कमाई के स्त्रोत बढ़ने से आपको खुशी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आपके ऊपर काम का अधिक बोझ रहने के कारण काम का प्रेशर भरपूर रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी अपने साथी से खूब पटेगी और जीवन खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ भी खेल करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका मन खुश रहेगा, क्योंकि संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि उसमें कुछ भी गड़बड़ी हो सकती हैं

Tags: dharamdharam karamDharam karam Rashiphaldhram kermHinduHindu cultureHindu dharmHindu SansthanHindu shaktiHindu संस्कृति
Previous Post

तेज रफ्तार ने फिर दिखाया कहर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Next Post

लखनऊ में डेंगू का कहर, प्लेटलेट्स की भारी कमी, मरीजों को करना पड़ रहा है इंतजार

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार
अमेठी

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
धर्म-कर्म/राशिफल

वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

May 18, 2026 8:47 am
पुरुषोत्तम मास शुरू: काशी-मथुरा में धार्मिक आयोजनों की धूम
धर्म-कर्म/राशिफल

पुरुषोत्तम मास शुरू: काशी-मथुरा में धार्मिक आयोजनों की धूम

May 17, 2026 5:40 pm
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना
धर्म-कर्म/राशिफल

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना

May 16, 2026 2:25 pm
घोरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्ति प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता
धर्म-कर्म/राशिफल

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

May 12, 2026 9:29 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल

May 11, 2026 9:48 am
Next Post
लखनऊ में डेंगू का कहर, प्लेटलेट्स की भारी कमी, मरीजों को करना पड़ रहा है इंतजार

लखनऊ में डेंगू का कहर, प्लेटलेट्स की भारी कमी, मरीजों को करना पड़ रहा है इंतजार

मुख्यमंत्री योगी युवाओं को देंगे दीपावली का तोहफा, सैकड़ों पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जारी

मुख्यमंत्री योगी युवाओं को देंगे दीपावली का तोहफा, सैकड़ों पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

भीषण गर्मी में सेवा का संगम: बड़े मंगल पर भंडारे में पूड़ी-सब्जी व शरबत वितरण

May 5, 2026 10:46 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

देश सेवा का संकल्प: अमेठी के त्रिसुंडी आरटीसी में 598 जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड

April 29, 2026 9:24 am
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

May 5, 2026 10:56 pm
चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

चार बच्चों की हत्या कर मां फरार, मोबाइल से मिले अहम सुराग

May 2, 2026 11:55 pm
आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

आराध्या ने जीता गोल्ड, चोट के बावजूद दिखाई दमदार खेल भावना

May 17, 2026 10:01 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

बकरीद पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, हुड़दंग और स्टंटबाजी पर होगी कार्रवाई

May 26, 2026 4:27 pm
यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

May 26, 2026 4:19 pm
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के बीच ‘इंपैक्ट प्लेयर रूल’ पर भड़के संजय मांजरेकर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के बीच ‘इंपैक्ट प्लेयर रूल’ पर भड़के संजय मांजरेकर

May 25, 2026 4:53 pm
पानी भरने गई 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

पानी भरने गई 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026 4:42 pm
लखनऊ के बाजारों में महमूदाबाद की लीची की मिठास, फल विक्रेताओं ने पहले से ही शुरू की एडवांस बुकिंग

लखनऊ के बाजारों में महमूदाबाद की लीची की मिठास, फल विक्रेताओं ने पहले से ही शुरू की एडवांस बुकिंग

May 25, 2026 4:24 pm
देव जात्रा के सामूहिक भोज में दूषित खाने से 26 बीमार, एक महिला की मौत

देव जात्रा के सामूहिक भोज में दूषित खाने से 26 बीमार, एक महिला की मौत

May 25, 2026 4:16 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी

May 26, 2026 4:52 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In