ज्योतिष आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा
पंचांग विवरण:
- विक्रम संवत: 2082
- शक संवत: 1947
- अयन: उत्तरायण
- ऋतु: ग्रीष्म
- मास: ज्येष्ठ
- पक्ष: शुक्ल
- तिथि: एकादशी (पूरे दिन और रात्रि, अगले दिन सुबह 5:02 तक), तत्पश्चात द्वादशी
- तिथि पारण: 07 जून 2025, शनिवार, सुबह 9:00 बजे से पूर्व करें
नक्षत्र:
- हस्त – सुबह 7:57 तक
- तत्पश्चात चित्रा
योग:
- व्यतीपात – सुबह 11:51 तक
- तत्पश्चात वरीयान
राहुकाल:
- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक
सूर्योदय: सुबह 5:15 बजे
सूर्यास्त: संध्या 6:45 बजे
दिशाशूल: पश्चिम दिशा
व्रत एवं पर्व: आज दिनांक 06 जून 2025 को निर्जला एकादशी (भीम एकादशी) का अत्यंत पुण्यदायी व्रत है। यह व्रत संपूर्ण दिन एवं रात्रि तक रहेगा। तिथि का पारण 07 जून को सुबह 9:00 बजे से पूर्व किया जाना चाहिए।
निर्देश व अनुशंसाएँ:
- एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- चावल और साबूदाना का सेवन वर्जित माना गया है।
- इस दिन आँवले के रस से स्नान करने से पापों का नाश होता है।
- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- जो श्रीराम नाम का जप करता है, उसे सहस्त्र नामों के जप के तुल्य फल की प्राप्ति होती है:
“राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुल्यं, राम नाम वरानने।।”