• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, June 27, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » कुंडली में होते हैं दस अशुभ योग हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है नुकसान

कुंडली में होते हैं दस अशुभ योग हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है नुकसान

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
April 23, 2025 8:11 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र, सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र

लखनऊ,संवाददाता : जन्म कुंडली में 2 या उससे ज्यादा ग्रहों की युति, दृष्टि, भाव आदि के मेल से योग का निर्माण होता है। ग्रहों के योगों को ज्योतिष फलादेश का आधार माना गया है। अशुभ योग के कारण व्यक्ति को जिंदगीभर दु:ख झेलना पड़ता है। आओ जानते हैं कि कौन-कौन से अशुभ योग होते हैं और क्या है उनका निवारण?

चांडाल योग

कुंडली के किसी भी भाव में बृहस्पति के साथ राहु या केतु का होना या दृष्टि आदि होना चांडाल योग बनाता है। इस योग का बुरा असर शिक्षा, धन और चरित्र पर होता है। जातक बड़े-बुजुर्गों का निरादर करता है और उसे पेट एवं श्वास के रोग हो सकते हैं। इस योग के निवारण हेतु उत्तम चरित्र रखकर पीली वस्तुओं का दान करें। माथे पर केसर, हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं। संभव हो तो एक समय ही भोजन करें और भोजन में बेसन का उपयोग करें। अन्यथश प्रति गुरुवार को कठिन व्रत रखें।

अल्पायु योग

जब जातक की कुंडली में चन्द्र ग्रह पाप ग्रहों से युक्त होकर त्रिक स्थानों में बैठा हो या लग्नेश पर पाप ग्रहों की दृष्टि हो और वह शक्तिहीन हो तो अल्पायु योग का निर्माण होता है। अल्पायु योग में जातक के जीवन पर हमेशा हमेशा संकट मंडराता रहता है, ऐसे में खानपान और व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। अल्पायु योग के निदान के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र पढ़ना चाहिए और जातक को हर तरह के बुरे कार्यों से दूर रहना चाहिए।

ग्रहण योग

ग्रहण योग मुख्यत: 2 प्रकार के होते हैं- सूर्य और चन्द्र ग्रहण। यदि चन्द्रमा पाप ग्रह राहु या केतु के साथ बैठे हों तो चन्द्रग्रहण और सूर्य के साथ राहु हो तो सुर्यग्रहण होता है। चन्द्रग्रहण से मानसिक पीड़ा और माता को हानि पहुंचती है। सूर्यग्रहण से व्यक्ति कभी भी जीवन में स्टेबल नहीं हो पाता है, हड्डियां कमजोर हो जाती है, पिता से सुख भी नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में 6 नारियल अपने सिर पर से वार कर जल में प्रवाहित करें। आदित्यहृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें। सूर्य को जल चढ़ाएं। एकादशी और रविवार का व्रत रखें

वैधव्य योग

वैधव्य योग बनने की कई स्थितियां हैं। वैधव्य योग का अर्थ है विधवा हो जाना। सप्तम भाव का स्वामी मंगल होने व शनि की तृतीय, सप्तम या दशम दृष्टि पड़ने से भी वैधव्य योग बनता है। सप्तमेश का संबंध शनि, मंगल से बनता हो व सप्तमेश निर्बल हो तो वैधव्य का योग बनता है। जातिका को विवाह के 5 साल तक मंगला गौरी का पूजन करना चाहिए, विवाह पूर्व कुंभ विवाह करना चाहिए और यदि विवाह होने के बाद इस योग का पता चलता है तो दोनों को मंगल और शनि के उपाय करना चाहिए।

दारिद्रय योग

यदि किसी जन्म कुंडली में 11वें घर का स्वामी ग्रह कुंडली के 6, 8 अथवा 12वें घर में स्थित हो जाए तो ऐसी कुंडली में दारिद्रय योग बन जाता है। दारिद्रय योग के प्रबल प्रभाव में आने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति जीवनभर खराब ही रहती है तथा ऐसे जातकों को अपने जीवन में अनेक बार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और व्यक्ति पैसा कमाता है तो टिकता नहीं खर्च होता चला जाता है बस व्यक्ति का किसी तरह काम चल रहा होता है

षड्यंत्र योग

यदि लग्नेश 8वें घर में बैठा हो और उसके साथ कोई शुभ ग्रह न हो तो षड्यंत्र योग का निर्माण होता है। जिस स्त्री-पुरुष की कुंडली में यह योग होता है वह अपने किसी करीबी के षड्यंत्र का शिकार होता है। इससे उसे धन-संपत्ति व मान-सम्मान आदि का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दोष को शांत करने के लिए प्रत्येक सोमवार भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।

कुज योग

यदि किसी कुंडली में मंगल लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में हो तो कुज योग बनता है। इसे मांगलिक दोष भी कहते हैं। जिस स्त्री या पुरुष की कुंडली में कुज दोष हो, उनका वैवाहिक जीवन कष्टप्रद रहता है इसीलिए विवाह से पूर्व भावी वर-वधू की कुंडली मिलाना आवश्यक है। यदि दोनों की कुंडली में मांगलिक दोष है तो ही विवाह किया जाना चाहिए। विवाह होने के बाद इस योग का पता चला है तो पीपल और वटवृक्ष में नियमित जल अर्पित करें। मंगल के जाप या पूजा करवाएं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

केमद्रुम योग

यदि किसी कुंडली में चन्द्रमा के अगले और पिछले दोनों ही घरों में कोई ग्रह न हो तो या कुंडली में जब चन्द्रमा द्वितीय या द्वादश भाव में हो और चन्द्र के आगे और पीछे के भावों में कोई अपयश ग्रह न हो तो केमद्रुम योग का निर्माण होता है। इस योग के चलते जातक जीवनभर धन की कमी, रोग, संकट, वैवाहिक जीवन में भीषण कठिनाई आदि समस्याओं से जूझता रहता है। इस योग के निदान हेतु प्रति शुक्रवार को लाल गुलाब के पुष्प से गणेश और महालक्ष्मी का पूजन करें। मिश्री का भोग लगाएं। चन्द्र से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

अंगारक योग

यदि किसी कुंडली में मंगल का राहु या केतु में से किसी के साथ स्थान अथवा दृष्टि से संबंध स्थापित हो जाए तो अंगारक योग का निर्माण हो जाता है। इस योग के कारण जातक का स्वभाव आक्रामक, हिंसक तथा नकारात्मक हो जाता है तथा ऐसा जातक अपने भाई, मित्रों तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ कभी भी अच्छे संबंध नहीं रखता। उसका कोई कार्य शांतिपूर्वक नहीं निपटता। इसके निदान हेतु प्रतिदिन हनुमानजी की उपासना करें। मंगलवार के दिन लाल गाय को गुड़ और प्रतिदिन पक्षियों को गेहूं या दाना आदि डालें। अंगारक दोष निवारण यंत्री भी स्थापित कर सकते हैं।

विष योग

शनि और चंद्र की युति या शनि की चंद्र पर दृष्टि से विष योग बनता है। कर्क राशि में शनि पुष्य नक्षत्र में हो और चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र में हो अथवा चन्द्र और शनि विपरीत स्थिति में हों और दोनों अपने-अपने स्थान से एक दूसरे को देख रहे हों तो तब भी विष योग बनता है। यदि 8वें स्थान पर राहु मौजूद हो और शनि मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक लग्न में हो तो भी यह योग बनता है। इस योग से जातक को जिंदगीभर कई प्रकार की विष के समान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्ण विष योग माता को भी पीड़ित करता है। इस योग के निदान हेतु संकटमोचक हनुमानजी की उपासना करें और प्रति शनिवार को छाया दान करते रहें। सोमवार को शिव की आराधना करें या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Previous Post

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम की हत्या, नाम पूछा फिर सिर में मारी गोली

Next Post

राजधानी में ही सर्राफा व्यापारी असुरक्षित, राजेश सोनी ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आज चम्पक द्वादशी पर सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
धर्म-कर्म/राशिफल

आज चम्पक द्वादशी पर सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

June 26, 2026 9:08 am
आज का पंचांग एवं राशिफल: आज गुरुवार और एकादशी का अत्यंत फलदायी संयोग
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल: आज गुरुवार और एकादशी का अत्यंत फलदायी संयोग

June 25, 2026 7:38 am
आज एकादशी के दिन भूलकर भी न छोड़ें इन 3 देव शक्तियों की पूजा, होगी लक्ष्मी कृपा
धर्म-कर्म/राशिफल

आज एकादशी के दिन भूलकर भी न छोड़ें इन 3 देव शक्तियों की पूजा, होगी लक्ष्मी कृपा

June 25, 2026 7:16 am
निर्जला एकादशी का व्रत रखने से पहले जान लें व्रत के सही नियम और पूजन विधि
धर्म-कर्म/राशिफल

निर्जला एकादशी का व्रत रखने से पहले जान लें व्रत के सही नियम और पूजन विधि

June 24, 2026 9:15 am
आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए राहुकाल और आज के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए राहुकाल और आज के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

June 24, 2026 8:22 am
बुधवार को भगवान गणेश को चढ़ाएं ये लाल फूल; करियर और बिजनेस में होगी चौगुनी तरक्की
धर्म-कर्म/राशिफल

बुधवार को भगवान गणेश को चढ़ाएं ये लाल फूल; करियर और बिजनेस में होगी चौगुनी तरक्की

June 23, 2026 1:18 pm
Next Post
राजधानी में ही सर्राफा व्यापारी असुरक्षित, राजेश सोनी ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

राजधानी में ही सर्राफा व्यापारी असुरक्षित, राजेश सोनी ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज

ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
वीरेंद्र शुक्ला ने लारी जाने के लिए किया ‘मर्ज’ का ड्रामा, अपनाया बचने का हथकंडा

वीरेंद्र शुक्ला ने लारी जाने के लिए किया ‘मर्ज’ का ड्रामा, अपनाया बचने का हथकंडा

June 24, 2026 8:40 am
लखनऊ: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र

लखनऊ: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र

June 22, 2026 5:06 pm
घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

June 5, 2026 7:57 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

June 9, 2026 1:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

June 3, 2026 8:06 am
लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

June 16, 2026 12:58 pm
लखनऊ समेत कई जिले लू की चपेट में, 30 जून से बारिश की उम्मीद

लखनऊ समेत कई जिले लू की चपेट में, 30 जून से बारिश की उम्मीद

June 27, 2026 9:37 am
तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

June 27, 2026 9:24 am
अलीगंज अग्निकांड: दमकल विभाग को मिल सकती है क्लीनचिट, एलडीए, विद्युत विभाग और नगर निगम पर शिकंजा

अलीगंज अग्निकांड: दमकल विभाग को मिल सकती है क्लीनचिट, एलडीए, विद्युत विभाग और नगर निगम पर शिकंजा

June 27, 2026 9:18 am
लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश

June 27, 2026 8:36 am
हार से हुई श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत, आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया

हार से हुई श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत, आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया

June 27, 2026 8:10 am
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

June 26, 2026 5:53 pm
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संशय, टीम संतुलन से समझौता नहीं करेगी भारतीय टीम

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संशय, टीम संतुलन से समझौता नहीं करेगी भारतीय टीम

June 26, 2026 3:34 pm
सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रहे सपा-कांग्रेस: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रहे सपा-कांग्रेस: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

June 26, 2026 3:24 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ समेत कई जिले लू की चपेट में, 30 जून से बारिश की उम्मीद

लखनऊ समेत कई जिले लू की चपेट में, 30 जून से बारिश की उम्मीद

June 27, 2026 9:37 am
तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि

June 27, 2026 9:24 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In