• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » नवरात्रि का दूसरा दिन ,आज करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन

नवरात्रि का दूसरा दिन ,आज करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
October 4, 2024 6:54 am

मां ब्रह्मचारिणी ने शंकर भगवान को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की थी घोर तपस्या

डॉ उमाशंकर मिश्र/लखनऊ : आज यानी 4 अक्टूबर 2024 को नवशक्ति के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना की जाएगी। भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए उन्होंने घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया। यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है।

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली। देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है। इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं। पूर्व जन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और नारदजी के उपदेश से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। एक हजार वर्ष तक इन्होंने केवल फल-फूल खाकर बिताए और सौ वर्षों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया। कुछ दिनों तक कठिन उपवास रखे और खुले आकाश के नीचे वर्षा और धूप के घोर कष्ट सहे। तीन हजार वर्षों तक टूटे हुए बिल्व पत्र खाए और भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। इसके बाद तो उन्होंने सूखे बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रह कर तपस्या करती रहीं। पत्तों को खाना छोड़ देने के कारण ही इनका नाम अपर्णा नाम पड़ गया। कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर एकदम क्षीण हो गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व पुण्य कृत्य बताया, सराहना की और कहा-

हे देवी आज तक किसी ने इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की। यह तुम्हीं से ही संभव थी। तुम्हारी मनोकामना परिपूर्ण होगी और भगवान चंद्रमौलि शिवजी तुम्हें पति रूप में प्राप्त होंगे। अब तपस्या छोड़कर घर लौट जाओ। जल्द ही तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाने आ रहे हैं। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्व सिद्धि प्राप्त होती है।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से क्रोध पर प्राप्त होती है विजय

मंगल ग्रह पर आधिपत्य रखने वाली ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्मत्व स्वरूपा हैं। प्रकाश निकलते हुए खिलते कमल जैसा इनका ज्योर्तिमय स्वरूप, शांत व निमग्न होकर तप में लीन हैं। इनके मुखमंडल पर कठोर तप के कारण अद्भुत तेज है। इनके दाएं हाथ में अक्षमाला व बाएं हाथ में कमण्डल है। ध्वल वस्त्र धारण किये हुए गौरवर्णा देवी के कंगन, कड़े, हार, कुंडल व बाली आदि सभी जगह कमल जड़े हुए हैं। ब्रह्मचारिणी का स्वरुप पार्वती का वो चरित्र है जब उन्होंने शिव अर्थात ब्रह्म को साधने हेतु तप किया था। कालपुरूष सिद्धांतानुसार मंगल प्रधान देवी व्यक्ति की कुंडली के पहले व आठवें घर पर अपनी सत्ता से व्यक्ति की बुद्धि, मानसिकता, सेहत व आयु पर अपना स्वामित्व रखती है। दक्षिण दिशा पर शासन करने वाली ब्रह्मचारिणी की पूजा लाल फूल, सिंदूर, गुड़ से करना चाहिए। इनकी साधना से मूर्ख भी सयाने बनते हैं, साधारण स्टूडैंट को भी डॉक्टर व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलती है व अत्यधिक क्रोध से मुक्ति मिलती है।

विशेष पूजन विधि :

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लाल कपड़े पर देवी ब्रह्मचारिणी का चित्र स्थापित करके विधिवत पूजन करें। आटे के दिए में चमेली के तेल का दीप करें, गुगल धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं, सिंदूर चढ़ाएं, गुड़ से बने हलवे का भोग लगाएं व लाल चंदन या मूंगे की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।

Tags: dharamdharam karamDharam karam RashiphaldharamikdharamkaramdharamkarmHinduHindu cultureHindu dharmHindu SansthanHindu shaktiHindu संस्कृति
Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

July 15, 2026 9:41 am
गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ
धर्म-कर्म/राशिफल

गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ

July 14, 2026 11:51 am
अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के बेहद सरल उपाय: घर में बरसेगी सुख-समृद्धि
धर्म-कर्म/राशिफल

अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के बेहद सरल उपाय: घर में बरसेगी सुख-समृद्धि

July 14, 2026 10:48 am
सोमवार को करें ये विशेष उपाय, बरसेगी भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा
धर्म-कर्म/राशिफल

सोमवार को करें ये विशेष उपाय, बरसेगी भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा

July 13, 2026 8:16 am
श्रद्धालुओं के बीच चिंता की खबर, मात्र 5 दिनों में क्यों पिघल गए ‘बाबा बर्फानी’
धर्म-कर्म/राशिफल

श्रद्धालुओं के बीच चिंता की खबर, मात्र 5 दिनों में क्यों पिघल गए ‘बाबा बर्फानी’

July 11, 2026 8:31 am
करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए आज ही करें ये काम, चमकेगी किस्मत
धर्म-कर्म/राशिफल

करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए आज ही करें ये काम, चमकेगी किस्मत

July 9, 2026 9:57 am
Next Post
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

खूब पैसा कमाना है तो इस नवरात्रि में कर लें यह नौ उपाय

खूब पैसा कमाना है तो इस नवरात्रि में कर लें यह नौ उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
वीरेंद्र शुक्ला ने लारी जाने के लिए किया ‘मर्ज’ का ड्रामा, अपनाया बचने का हथकंडा

वीरेंद्र शुक्ला ने लारी जाने के लिए किया ‘मर्ज’ का ड्रामा, अपनाया बचने का हथकंडा

June 24, 2026 8:40 am
लखनऊ: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र

लखनऊ: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र

June 22, 2026 5:06 pm
सड़क हादसा या सुनियोजित हत्या, अमेठी में पलटी कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

सड़क हादसा या सुनियोजित हत्या, अमेठी में पलटी कार से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

July 7, 2026 11:23 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
कलयुगी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू को भूना; 40 मिनट तक दरवाजे पर तड़पते रहे मासूम, बेटे की मौत

कलयुगी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू को भूना; 40 मिनट तक दरवाजे पर तड़पते रहे मासूम, बेटे की मौत

June 26, 2026 8:56 am
लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

June 16, 2026 12:58 pm
अलीगंज अग्निकांड: दमकल विभाग को मिल सकती है क्लीनचिट, एलडीए, विद्युत विभाग और नगर निगम पर शिकंजा

अलीगंज अग्निकांड: दमकल विभाग को मिल सकती है क्लीनचिट, एलडीए, विद्युत विभाग और नगर निगम पर शिकंजा

June 27, 2026 9:18 am
सोनम वांगचुक का अनशन 18वें दिन भी जारी: स्वास्थ्य बिगड़ा, 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च का एलान

सोनम वांगचुक का अनशन 18वें दिन भी जारी: स्वास्थ्य बिगड़ा, 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च का एलान

July 15, 2026 10:46 am
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन: 15 अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन: 15 अधिकारियों पर गिरी गाज

July 15, 2026 10:38 am
आरपीएफ को नहीं है यात्रियों के टिकट चेक करने और जुर्माना लगाने का अधिकार

आरपीएफ को नहीं है यात्रियों के टिकट चेक करने और जुर्माना लगाने का अधिकार

July 15, 2026 10:30 am
बीएचयू में खुलेगा पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन का नया केंद्र: काशी बनेगी धार्मिक और तीर्थ पर्यटन के शोध का वैश्विक हब

बीएचयू में खुलेगा पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन का नया केंद्र: काशी बनेगी धार्मिक और तीर्थ पर्यटन के शोध का वैश्विक हब

July 15, 2026 10:22 am
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

July 15, 2026 10:14 am
भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की परवाह ने साइकिल से बढ़ाई दोस्ती: अमेठी में बढ़ी डिमांड, दुकानदारों के खिले चेहरे

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की परवाह ने साइकिल से बढ़ाई दोस्ती: अमेठी में बढ़ी डिमांड, दुकानदारों के खिले चेहरे

July 15, 2026 10:03 am
यूपी में बदला मौसम का मिजाज: उमस से राहत; 17 से 21 जुलाई के बीच 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

यूपी में बदला मौसम का मिजाज: उमस से राहत; 17 से 21 जुलाई के बीच 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

July 15, 2026 9:50 am
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

July 15, 2026 9:41 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

सोनम वांगचुक का अनशन 18वें दिन भी जारी: स्वास्थ्य बिगड़ा, 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च का एलान

सोनम वांगचुक का अनशन 18वें दिन भी जारी: स्वास्थ्य बिगड़ा, 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च का एलान

July 15, 2026 10:46 am
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन: 15 अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन: 15 अधिकारियों पर गिरी गाज

July 15, 2026 10:38 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In