कलश यात्रा से हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

भदैया (सुल्तानपुर): क्षेत्र के पखरौली गांव में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

51 श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर और मंगल ध्वनि के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा की शुरुआत गांव की प्राचीन कुल देवी मंदिर से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए हनुमानगंज बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंची। वहां से आचार्य ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापसी की।

मुख्य यजमान डॉ. प्रताप नारायण दुबे एवं श्रीमती राजपति दुबे रहे। यात्रा में भजन-कीर्तन, डीजे की मधुर धुन और धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीण श्रद्धालु जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत करते नजर आए।

कथा आयोजन 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। 30 अक्टूबर को पूर्णाहुति हवन तथा 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। इस दौरान परम पूज्य आचार्य ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज प्रतिदिन संध्या समय भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करेंगे।
आयोजक मंडल —

अनिल दुबे, अरुण कुमार दुबे, अजय दुबे, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, जयप्रकाश आदि ने बताया कि कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान एवं पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

मौके पर उपस्थित रहे:
लक्ष्मी नारायण पांडे, धर्म नारायण दुबे, रमेश मणि दुबे, श्याम किशोर दुबे, ब्रजकिशोर दुबे, अशोक पांडे, अरविंद पांडे, प्रमोद दुबे, विनोद कुमार, राजेंद्र पांडे, अभिषेक दुबे, शैलेंद्र पांडे, शिवेंद्र पांडे आदि।