• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, December 5, 2025
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » कांवड़ यात्रा में जल कहीं से भी भरें, शिव जी पर अभिषेक करते ही बन जाता है गंगा जल

कांवड़ यात्रा में जल कहीं से भी भरें, शिव जी पर अभिषेक करते ही बन जाता है गंगा जल

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 30, 2024 2:40 pm
कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा के हर कदम से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल, साक्षात शिव स्वरूप है यात्रा

*सावन* विशेष:

डॉ उमाशंकर मिश्रा, ज्योतिषाचार्य, लखनऊ:  

 कांवड़ यात्रा के जरिए जो शिव की आराधना कर लेता है, वह धन्य हो जाता है। कांवड़ का अर्थ है परात्पर शिव के साथ विहार। जो शिव में रमन करे वह कांवरिया। कैलाश मानसरोवर, अमरनाथ यात्रा, शिवजी के द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन महंगे और कठिन यात्रा के चलते सबके सामर्थ्य में नहीं होते। ये यात्राएं इतनी सरल नहीं है, लेकिन कांवड़ यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता ने सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। इलाहाबाद, वाराणसी, बिहार नीलकंठ (हरिद्वार), पुरा महादेव (पश्चिमी उत्तरप्रदेश) हरियाणा, राजस्थान के देवालय आदि में सैकड़ों-हजारों से होता हुआ कांवडिया जलाभिषेक लाखों-करोड़ों तक जा पहुंचा है।

वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक भारतवर्ष के सारे शिव मंदिरों में होता है, लेकिन श्रावण मास में कांवड़ के माध्यम से जल-अर्पण करने से वैभव और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वेद-पुराणों सहित भगवान भोलेनाथ में भरोसा रखने वालों को विश्वास है कि कांवड़ यात्रा में जहां-जहां से जल भरा जाता है, वह गंगाजी की ही धारा होती है। कांवड़ के माध्यम से जल चढ़ाने से मन्नत के साथ-साथ चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। यात्रा का प्रत्येक कदम अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल देता है।

 सावन शुरु होते ही इस आस्था और अटूट विश्वास की अनोखी कांवड यात्रा से कुछ सुनाई देता है तो वो है हर-हर महादेव की गूंज, बोलबम का नारा। शिव भूतनाथ, पशुपतिनाथ, अमरनाथ आदि सब रूपों में कहीं न कहीं जल, मिट्टी, रेत, शिला, फल, पेड़ के रूप में पूजनीय हैं। जल साक्षात् शिव है, तो जल के ही जमे रूप में अमरनाथ हैं। बेल शिववृक्ष है तो मिट्टी में पार्थिव लिंग है। गंगाजल, पारद, पाषाण, धतूराफल आदि सबमें शिव सत्ता मानी गई है। अतः सब प्राणियों, जड़-जंगम पदार्थों में स्वयं भूतनाथ पशुपतिनाथ की सुगमता और सुलभता ही तो आपको देवाधिदेव महादेव सिद्ध करती है।

कांवड़ शिव के उन सभी रूपों को नमन है। कंधे पर गंगा को धारण किए श्रद्धालु इसी आस्था और विश्वास को जीते हैं। यूपी, बिहार सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तक में कांवड़ लाने का प्रचलन है। घरों में भी प्रायः श्रद्धालु शिवालयों में जाकर सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, करते हैं।

 पंचामृत अभिषेक से शिव जी की पूजा कल्याणकारी

खासतौर से श्रावण मास के सोमवार को शिव का पूजन बेलपत्र, भांग, धतूरे, दूर्वाकुर आक्खे के पुष्प और लाल कनेर के पुष्पों से पूजन करने का प्रावधान है। इसके अलावा पांच तरह के जो अमृत बताए गए हैं उनमें दूध, दही, शहद, घी, शर्करा को मिलाकर बनाए गए पंचामृत से भगवान आशुतोष की पूजा कल्याणकारी होती है। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने के लिए एक दिन पूर्व सायंकाल से पहले तोड़कर रखना चाहिए। सोमवार को बेलपत्र तोड़कर भगवान पर चढ़ाया जाना उचित नहीं है। भगवान भोलेनाथ के साथ शिव परिवार, नंदी व भगवान परशुराम की पूजा भी श्रावण मास में लाभकारी है। शिव की पूजा से पहले नंदी व परशुराम की पूजा की जानी चाहिए। शिव का जलाभिषेक नियमित रूप से करने से वैभव और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार के कांवड़

डाक कांवड़  : – डाक कांवडि़या कांवड़ यात्रा की शुरुआत से शिव के जलाभिषेक तक लगातार चलते रहते हैं, बगैर रुके। शिवधाम तक की यात्रा एक निश्चित समय में तय करते हैं। यह समय अमूमन 24 घंटे के आसपास होता है। इस दौरान शरीर से उत्सर्जन की क्रियाएं तक वर्जित होती हैं।

खड़ी कांवड़ : –  कुछ भक्त खड़ी कांवड़ लेकर चलते हैं। इस दौरान उनकी मदद के लिए कोई-न-कोई सहयोगी उनके साथ चलता है। जब वे आराम करते हैं, तो सहयोगी अपने कंधे पर उनकी कांवड़ लेकर कांवड़ को चलने के अंदाज में हिलाते-डुलाते रहते हैं।

दांडी कांवड़ : – ये भक्त नदी तट से शिवधाम तक की यात्रा दंड देते हुए पूरी करते हैं। मतलब कांवड़ पथ की दूरी को अपने शरीर की लंबाई से लेट कर नापते हुए यात्रा पूरी करते हैं। यह बेहद मुश्किल होता है और इसमें एक महीने तक का वक्त लग जाता हैइस यात्रा में बिना नहाए कांवड़ यात्री कांवड़ को नहीं छूते। तेल, साबुन, कंघी की भी मनाही होती है। यात्रा में शामिल सभी एक-दूसरे को भोला या भोली कहकर ही बुलाते हैं।

विश्व कल्याण की कांवड़ यात्रा:- विषपान की घटना सावन महीने में हुई थी, तभी से यह क्रम अनवरत चलता आ रहा है। कांवड़ यात्रा को आप पदयात्रा को बढ़ावा देने के प्रतीक रूप में मान सकते हैं। पैदल यात्रा से शरीर के वायु तत्व का शमन होता है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से व्यक्ति अपने संकल्प बल में प्रखरता लाता है। वैसे साल के सभी सोमवार शिव उपासना के माने गए हैं, लेकिन सावन में चार सोमवार, श्रावण नक्षत्र और शिव विवाह की तिथि पड़ने के कारण शिव उपासना का माहात्म्य बढ़ जाता है।

प्रसाद हैं पैरों के छाले : –  कांवड़ लाने वाले लोगों की संख्या हाइवे पर बढ़ने के साथ ही उनकी सेवा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। कांवड़ लेकर आने वाले लोगों के पैरों में पैदल चलते-चलते छाले पड़ने लगे है। भक्तों को पैरों में छाले एवं बदन दर्द परेशान कर रहा है, लेकिन वह इसे भोले बाबा का प्रसाद मानकर अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं।

Previous Post

हादसा रेल: अब मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, दो की मौत, बीस गंभीर

Next Post

अगर आपको अच्छे जीवन साथी की तलाश है तो शिव जी का यह उपाय होगा कारगर

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

सरकार ने दिखाई सख्ती, संपत्ति ब्योरा नहीं दिया तो रुक जाएगी तरक्की
प्रदेश

यूपी में विदेशी पूंजी आकर्षित करने को योगी ने किया इन्वेस्ट यूपी का मूल्यांकन

December 5, 2025 3:19 pm
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में कोहराम
प्रदेश

सड़क पर हुई जोरदार टक्कर, घायल युवक की रास्ते में मौत

December 5, 2025 3:12 pm
नम आंखों से बांसुरी स्वराज ने गंगा में किया पिता की अस्थियों का विसर्जन
प्रदेश

नम आंखों से बांसुरी स्वराज ने गंगा में किया पिता की अस्थियों का विसर्जन

December 5, 2025 2:56 pm
रातों रात अकबरपुर बना रघुवरपुर: साइनबोर्ड में बदलाव
प्रदेश

रातों रात अकबरपुर बना रघुवरपुर: साइनबोर्ड में बदलाव

December 5, 2025 2:45 pm
बच्चों और शिक्षकों ने मनाया खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिन
अमेठी

बच्चों और शिक्षकों ने मनाया खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिन

December 5, 2025 11:13 am
भारत-रूस मुलाक़ात में ऐतिहासिक प्रतीक वाला दुर्लभ उपहार बना चर्चा का विषय
देश

भारत-रूस मुलाक़ात में ऐतिहासिक प्रतीक वाला दुर्लभ उपहार बना चर्चा का विषय

December 5, 2025 10:55 am
Next Post
अगर आपको अच्छे जीवन साथी की तलाश है तो शिव जी का यह उपाय होगा कारगर

अगर आपको अच्छे जीवन साथी की तलाश है तो शिव जी का यह उपाय होगा कारगर

 लव जिहाद पर उम्रकैद की सजा, किसी का जीवन बर्बाद किया तो जेल में जाएंगे सड़

 लव जिहाद पर उम्रकैद की सजा, किसी का जीवन बर्बाद किया तो जेल में जाएंगे सड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
नेशनल इंटर कालेज में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

नेशनल इंटर कालेज में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

November 14, 2025 8:09 pm
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

December 2, 2025 9:43 am
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की एक साथ मौत, गांव में पसरा मातम

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की एक साथ मौत, गांव में पसरा मातम

December 1, 2025 8:10 am
डीएम पहुंचे सिधौली सीएचसी, फ़ार्मासिस्ट को नोटिस, कमियां दूर करने को 15 दिन का अल्टीमेटम

डीएम पहुंचे सिधौली सीएचसी, फ़ार्मासिस्ट को नोटिस, कमियां दूर करने को 15 दिन का अल्टीमेटम

November 13, 2025 7:27 pm
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने उत्पीड़न आरोप पर थाने के बाहर किया रोड जाम

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने उत्पीड़न आरोप पर थाने के बाहर किया रोड जाम

December 2, 2025 6:27 pm
श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

November 7, 2025 12:20 pm
रुक्मणि विवाह कंस वध की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

रुक्मणि विवाह कंस वध की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

November 27, 2025 8:22 pm
घरेलू विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

घरेलू विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

December 4, 2025 5:31 pm
सरकार ने दिखाई सख्ती, संपत्ति ब्योरा नहीं दिया तो रुक जाएगी तरक्की

यूपी में विदेशी पूंजी आकर्षित करने को योगी ने किया इन्वेस्ट यूपी का मूल्यांकन

December 5, 2025 3:19 pm
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क पर हुई जोरदार टक्कर, घायल युवक की रास्ते में मौत

December 5, 2025 3:12 pm
नम आंखों से बांसुरी स्वराज ने गंगा में किया पिता की अस्थियों का विसर्जन

नम आंखों से बांसुरी स्वराज ने गंगा में किया पिता की अस्थियों का विसर्जन

December 5, 2025 2:56 pm
रातों रात अकबरपुर बना रघुवरपुर: साइनबोर्ड में बदलाव

रातों रात अकबरपुर बना रघुवरपुर: साइनबोर्ड में बदलाव

December 5, 2025 2:45 pm
निर्णायक जंग से पहले टीम इंडिया में धमाकेदार बदलाव

निर्णायक जंग से पहले टीम इंडिया में धमाकेदार बदलाव

December 5, 2025 11:23 am
बच्चों और शिक्षकों ने मनाया खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिन

बच्चों और शिक्षकों ने मनाया खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिन

December 5, 2025 11:13 am
भारत-रूस मुलाक़ात में ऐतिहासिक प्रतीक वाला दुर्लभ उपहार बना चर्चा का विषय

भारत-रूस मुलाक़ात में ऐतिहासिक प्रतीक वाला दुर्लभ उपहार बना चर्चा का विषय

December 5, 2025 10:55 am
आज का पंचांग 11अक्टूबर 2025 शनिवार

आज का पंचांग एवं राशिफल, 05 दिसम्बर 2025, शुक्रवार

December 5, 2025 8:06 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

सरकार ने दिखाई सख्ती, संपत्ति ब्योरा नहीं दिया तो रुक जाएगी तरक्की

यूपी में विदेशी पूंजी आकर्षित करने को योगी ने किया इन्वेस्ट यूपी का मूल्यांकन

December 5, 2025 3:19 pm
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क पर हुई जोरदार टक्कर, घायल युवक की रास्ते में मौत

December 5, 2025 3:12 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In