एसडीएम से वार्ता के बाद परिजनों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन
बाराबंकी,संवाददाता : करीब तीन सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक का शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर ही उसे रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग हैं कि आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराए जाए। उसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए मनाया जा रहा है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर थाना दरियाबाद के निवासी सन्तराम वर्मा व रमेशचंद्र वर्मा के मध्य ग्राम खजूरी थाना बदोसराय स्थिति भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी विवादित भूमि पर जबरन कबजेदारी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य 14 दिसंबर को जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें रमेश चंद्र वर्मा पक्ष के 25 वर्षीय सुशील कुमार को गंभीर चोटें लगी थी।
जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर बदोसराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भेजा था। जिसका मेडिकल कालेज लखनऊ में इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान ही शुक्रवार को अस्पताल में सुशील कुमार की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजन मृतक का शव लाकर विवादित भूमि के समीप कोटवाधाम से कोटवा सड़क जाने वाले मार्ग पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन चल रहा है। मौके पर दरियाबाद मसौली रामनगर सफदरगंज बदोसराय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात हैं। इसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना बदोसराय ने बताया कि परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कई घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम प्रीति सिंह से वार्ता के बाद परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। जिसके बाद विवादित भूमि के एक हिस्से मे शव का अंतिम संस्कार करने की परिजन कर रहे है।