कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अमेठी, संवाददाता : जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनसुनवाई व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास बना रहे।























