मुख्य अतिथि अवधेश नारायण पाण्डेय ने किया छात्राओं का उत्साहवर्धन
अमेठी संवाददाता : महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज, भादर में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्य अतिथि अवधेश नारायण पाण्डेय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन दर्शन स्वाभिमान और नारी शक्ति का प्रतीक है। उनकी शौर्य गाथाएं और पराक्रम की कहानियां दुनिया भर में गाई जाती हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रबंधक सन्तबख्श सिंह ने अतिथियों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। प्रधानाचार्य गिरीश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला महामंत्री राकेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विद्यालय की शिक्षिका विनीता सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का संचालन सुरेन्द्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर स्टाफ में भानु प्रताप सिंह, लालजी सिंह, लालमाधव सिंह, शिवलखन मिश्र, किरन सिंह, धनंजय ओझा, हरिवंश सिंह, विनोद कनौजिया और विशाल उपस्थित थे।
























