7 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान
अमेठी,संवाददाता : टीकरमाफी क्षेत्र में सोमवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित यूजीसी बिल का विरोध करते हुए दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रदेश प्रवक्ता रवि सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय की संयुक्त अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और युवाओं ने यूजीसी बिल के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की।

7 मार्च को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
निर्णय लिया गया कि 7 मार्च को जंतर मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में टीकरमाफी न्याय पंचायत व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान करेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रवि सिंह, कमलेंद्र सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह, मधुर मिश्रा, सुरेश तिवारी, जय बहादुर सिंह, राजनारायण सिंह, हरिविलाश सिंह, विनय सिंह, कपिल पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























