ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित
सुल्तानपुर,संवाददाता : जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। SIR से पहले जहां जिले में कुल 18,43,789 मतदाता दर्ज थे, वहीं SIR प्रक्रिया के बाद 3,16,947 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। नई ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 15,26,842 रह गई है।
SIR से पहले की कुल मतदाता सूची:
- विधानसभा 187 इसौली – 3,55,365
- विधानसभा 188 सुल्तानपुर – 3,80,951
- विधानसभा 189 सदर – 3,48,220
- विधानसभा 190 लम्भुआ – 3,75,634
- विधानसभा 191 कादीपुर – 3,83,619
कुल मतदाता: 18,43,789
SIR के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची (06.01.26):
- विधानसभा 187 इसौली – 2,93,102
- विधानसभा 188 सुल्तानपुर – 2,95,213
- विधानसभा 189 सदर – 2,94,456
- विधानसभा 190 लम्भुआ – 3,21,982
- विधानसभा 191 कादीपुर – 3,22,089
कुल मतदाता: 15,26,842
निर्वाचन विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है। पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते सूची की जांच कर आवश्यक संशोधन कराएं।
























