उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दीर्घ और सफल जीवन की कामना
अमेठी, संवाददाता : थाना बाजार शुक्ल से सेवानिवृत हुए उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी को पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर एसपी ने तिवारी को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ती पत्र एवं उपहार प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपनिरीक्षक तिवारी ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा दी है। उनकी सेवा अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
एसपी ने उपनिरीक्षक तिवारी के उज्जवल भविष्य और सुखद, स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति एक नई शुरुआत होती है, जिसमें व्यक्ति अपने परिवार और सामाजिक जीवन को अधिक समय दे सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यप्रकाश तिवारी के योगदान की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। सभी ने उनके दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।
























