अमेठी में प्रशासन ने आयोजकों को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

अमेठी,संवाददाता : दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को चौकी परिसर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए गए। एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह, सीओ मनोज मिश्रा, एडीएम आशीष सिंह और थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:
हर पूजा स्थल पर कम से कम एक वालंटियर अनिवार्य रूप से तैनात होगा। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि निगरानी सुनिश्चित हो सके। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहेगा। आयोजकों को सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद:
सुधीर कश्यप, दीपक अग्रहरि, भानु सिंह, राजन सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव, पीके राय, रविदास जायसवाल, कपिल सिंह समेत कई समिति पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। हर मूर्ति स्थल पर वालंटियर की उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी से त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा। आयोजकों को सजग रहकर नियमों का पालन करना होगा ताकि दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जा सके ।
























