निःशुल्क जांच शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता


अमेठी, संवाददाता : जनपद के विकास खंड भादर अंतर्गत घूरे का पुरवा मजरा सिंगठी में रविवार को रमेश दुबेदी के निज निवास पर निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 101 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल, बनारस भेजा गया।

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क जांच, इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. नीरव पांडेय, डॉ. संदीप चौरसिया सहित आचार्य अंकित राज उपाध्याय, देवराज उपाध्याय, ज्ञान चंद्र पांडेय उपाध्याय, सूरज यादव, लवकुश यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिकों ने शिविर में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो पाता है। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।


























