बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

अमेठी, संवाददाता : परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय भादर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं पीएम श्री विद्यालय सवनगी के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में नंबर एक बने रहने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा।

प्रतियोगिता में भादर ब्लॉक के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह ने विजयी टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


भादर टीम का नेतृत्व वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कपिलेश यादव, मंत्री देवांशु सिंह, संतोष शुक्ला, इन्द्र पाल गौतम, विजय प्रताप यादव, सतीश शर्मा, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह, गीता पाल, वरुण कुमार, विकास पाठक, सर्वजीत, शिव मोहन यादव, ओम प्रकाश राव, नीतू सिंह, मिथिलेश मौर्य, सत्येन्द्र द्विवेदी, प्रवीण सिंह, अरुण कुमार, राणा समीर, विनोद कुमार गौतम सहित अनेक शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भादर की सांस्कृतिक टीम का नेतृत्व शिक्षा मित्र लालती देवी एवं शिक्षक संतोष शुक्ला ने किया।























