मौत का अंडरपास, ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे अंडरपास में भरा था पानी, फंस गई थी कार
फरीदाबादः सीतापुर निवासी एचडीएफसी बैंक गुरुग्राम में वाइस वाइस प्रेसीडेंट पुन्याश्रय शर्मा की कैशियर विराज द्विवेदी के साथ कार अंडरपास में डूबने से मौत हो गई। दोनों एक्सयूवी 700 में सवार होकर गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद की ओर जा रहे थे। रात का समय था और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बरसाती पानी भरा था। आसपास जो संकेतक रखे गए थे वह भी पानी में बह गए थे। दोनों जैसे ही अंडरपास पार करने लगे कार डूबने लगी। दोनों गेट खोल कार से बाहर निकल गए और बचने का भी प्रयास किया, लेकिन सात फ़ीट गहराई तक पानी होने से दोनों उसमें डूब गए। पुन्याश्रय का शव पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिया, लेकिन विजय का शव खोजने ले लिए एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। लोहे का जाल डालकर विजय का शव काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
फ़रीदाबाद में रहते थे पुन्याश्रय
पुन्याश्रय ग्रेटर फ़रीदाबाद के सेक्टर 86 ओमेक्स हाइट्स में पत्नी संध्या, बेटे सात्विक और बेटी आरू के साथ रहते थे। वे एचडीएफसी बैंक में मैनेजर भी रह चुके हैं। पुन्याश्रय मूलरूप से सीतापुर के घूरामऊ के संजय नगर के निवासी थे। कैशियर विराज अंबेडकरनगर के रहने वाले थे।
पुलिस और नगरनिगम की लापरवाही आई सामनेः
थाना एनआईटी के थानेदार सुमेर का कहना है कि अंडरपास के क़रीब पुलिस की राइटर खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने रूकने का इशारा भी किया, लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर फिर जब दोनों बैंककर्मी डूब रहे थे तो उन्हें पुलिस ने बचाया क्यों नहीं, दोनों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने संबंधित स्थान की बैरीकेटिंग भी नहीं कराई थी। दोनों के घरवालों ने नगर निगम के साथ पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। नगर निगम के अधिकारी अगर समय से पानी निकलवा देते तो हादसा ही न होता।