• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर मूल्यों से भरे नागरिक तैयार करें: बीईओ

नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर मूल्यों से भरे नागरिक तैयार करें: बीईओ

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
February 18, 2026 10:39 am

सर्व शिक्षा के लक्ष्य के संकल्प के साथ भादर में संगोष्ठी सम्पन्न

अमेठी/भादर, संवाददाता : ब्लॉक संसाधन केंद्र भादर में ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सामूहिक प्रयास से ‘सर्व शिक्षा’ के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती ने अतिथियों और प्रधानाध्यापकों का स्वागत करते हुए निपुण भारत मिशन सहित विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और प्राथमिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण पर जोर दिया।

उपलब्धियों पर हुई चर्चा

मंच पर प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह एवं ग्राम प्रधान राम चन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एआरपी चिंतामणि उपाध्याय ने बताया कि निपुण भारत मिशन में भादर विकासखंड पिछले चार माह से जनपद में शीर्ष स्थान पर है तथा परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

एआरपी राजेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि खेल प्रतियोगिताओं में भादर विकासखंड पिछले आठ वर्षों से लगातार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के 19 पैरामीटरों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकांश विद्यालय इन मानकों को पूरा कर चुके हैं। नेशनल स्कॉलरशिप में भी कई विद्यालयों के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने विकासखंड की उपलब्धियों और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें मूल्यों से परिपूर्ण नागरिक बनाएं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड के दो छात्रों का चयन आईआईटी गांधीनगर के लिए हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा अधिकांश विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं।

शिक्षकों की कमी पर उठी मांग

संगोष्ठी में ग्राम प्रधान इमरान खान (मंगरा) ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भवन सुंदर होने से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित नहीं होती। मांग और रिक्तियों के अनुसार शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति आवश्यक है।

निजी स्कूलों पर नियंत्रण की मांग

ग्राम प्रधान राम चन्द्र सिंह ने शासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों की दो किलोमीटर की परिधि में निजी विद्यालय खोलने पर रोक लगनी चाहिए। जिन स्कूलों में छात्र संख्या 50 से कम हो गई है, उन्हें बंद करने के बजाय छात्र संख्या घटने के कारणों की समीक्षा की जानी चाहिए।

ग्राम प्रधान और शिक्षकों का सम्मान

साल भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को खंड विकास अधिकारी रतन सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार त्रिपाठी ने किया तथा प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने आभार व्यक्त किया।

कोट

“विकासखंड भादर के विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटरों में जो भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा। छह माह के भीतर सभी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल का निर्माण करा दिया जाएगा। ढांचागत सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ” — रतन सिंह, खंड विकास अधिकारी, भादर

Previous Post

शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Next Post

राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश
प्रदेश

कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश

February 18, 2026 11:27 am
कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट
प्रदेश

कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट

February 18, 2026 11:19 am
आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा,लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
प्रदेश

आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा,लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

February 18, 2026 11:12 am
राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
अमेठी

राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 18, 2026 10:56 am
शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात
प्रदेश

शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात

February 17, 2026 10:51 am
बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, मोहल्ले में मची दहशत
क्राइम

बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, मोहल्ले में मची दहशत

February 17, 2026 10:44 am

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

पीएम श्री विद्यालय टीकरमाफी में कैरियर गाइडेंस व वार्षिकोत्सव का संयुक्त आयोजन

January 23, 2026 8:30 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश

कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश

February 18, 2026 11:27 am
कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट

कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट

February 18, 2026 11:19 am
आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा,लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा,लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

February 18, 2026 11:12 am
राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

राजा परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन के प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

February 18, 2026 10:56 am
नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर मूल्यों से भरे नागरिक तैयार करें: बीईओ

नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर मूल्यों से भरे नागरिक तैयार करें: बीईओ

February 18, 2026 10:39 am
शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात

शादी के सात फेरे पूरे होने के बाद खुला दूल्हे का राज, बिना दुल्हन के लौटी बारात

February 17, 2026 10:51 am
बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, मोहल्ले में मची दहशत

बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, मोहल्ले में मची दहशत

February 17, 2026 10:44 am
भारत से मिली हार पर पीसीबी चीफ सख्त, बाबर-शाहीन पर गिर सकती है गाज

भारत से मिली हार पर पीसीबी चीफ सख्त, बाबर-शाहीन पर गिर सकती है गाज

February 17, 2026 10:32 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश

कोर्ट ने हलवासिया ग्रुप की चार प्रमुख संपत्तियों को कुर्क करने का दिया निर्देश

February 18, 2026 11:27 am
कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट

कृषि विभाग ने शुरू किया डिजिटल पशु रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट

February 18, 2026 11:19 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In