शुभ विक्रम संवत 2082 में पंचमी तिथि पर विद्या, ज्ञान और सौभाग्य का महासंयोग
डॉ उमाशंकर मिश्रा,लखनऊ : आज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। पंचमी तिथि के कारण आज पूरा दिन मां भगवती सरस्वती के पूजन के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त माना गया है। विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विशेष आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आज का पंचांग विवरण
- विक्रम संवत: 2082 (विश्वावसु)
- शालिवाहन शक संवत: 1947 (सिद्धार्थी)
- कलि संवत: 5126
- मास: माघ
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- तिथि: पंचमी (रात्रि 12:08 तक)
- दिन: शुक्रवार
- नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपदा (दोपहर 1:34 तक), पश्चात उत्तराभाद्रपदा
- योग: परिघ (सायं 3:24 तक), पश्चात शिव योग
- सूर्य राशि: मकर
- ऋतु: शिशिर | अयन: उत्तरायण
- सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
- सूर्यास्त: सायं 5:22 बजे
राहुकाल व दिशाशूल
- राहुकाल: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक (अशुभ)
- दिशाशूल: पश्चिम व पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ
- दिशाशूल निवारण: शुक्रवार को दही खाकर घर से निकलना शुभ
विशेष महत्व
आज पंचमी तिथि होने के कारण मां सरस्वती की पूजा, विद्यारंभ, अध्ययन प्रारंभ, संगीत व कला साधना के लिए दिन अत्यंत शुभ माना गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत में पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभांक: 8 | शुभ रंग: लाल
वृष राशि
भावनात्मक चर्चाएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है।
शुभांक: 2 | शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
घर में मांगलिक कार्यों से सौभाग्य बढ़ेगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय संभव।
शुभांक: 6 | शुभ रंग: क्रीम
कर्क राशि
व्यापार में तेजी, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे।
शुभांक: 4 | शुभ रंग: क्रीम
सिंह राशि
कार्य में बाहरी सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
शुभांक: 5 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि
नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। यात्रा योग बन रहे हैं। धन खर्च संभव है।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: भूरा
तुला राशि
काम में अटकाव संभव, लेकिन व्यापार में लाभ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभांक: 7 | शुभ रंग: आसमानी
वृश्चिक राशि
प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सौभाग्य। खर्च अधिक रहेंगे।
शुभांक: 1 | शुभ रंग: लाल
धनु राशि
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य व खानपान पर ध्यान दें।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: नारंगी
मकर राशि
परिवार व कार्यक्षेत्र दोनों में सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता।
शुभांक: 1 | शुभ रंग: डार्क ब्लू
कुंभ राशि
कारोबार में लाभ। विवाह योग बन रहे हैं। पेट से जुड़ी समस्या से बचें।
शुभांक: 4 | शुभ रंग: सिल्वर
मीन राशि
नए कार्यों की शुरुआत शुभ। आर्थिक लाभ के संकेत। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुभांक: 3 | शुभ रंग: बादामी























