सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से बना विशेष शुभ योग
डॉ. उमाशंकर मिश्रा,लखनऊ : आज मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे उत्तरायण की शुरुआत होती है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किया गया दान-पुण्य अक्षय फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं ऐश्वर्य की वृद्धि करता है।
मकर संक्रांति पर दान करने योग्य वस्तुएँ
- तिल और गुड़
- खिचड़ी
- अनाज, सब्जियां और फल
- हल्दी
- धन
- गर्म कपड़े
- मिट्टी के बर्तन एवं तांबे की वस्तुएँ

राशि अनुसार दान का विशेष महत्व
मेष: लाल वस्त्र, गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन
वृषभ: सफेद वस्त्र, तिल, दही, शुद्ध घी
मिथुन: हरे कपड़े, मूंग दाल, हरी सब्जियां, पुस्तकें
कर्क: चावल, सफेद तिल, चांदी
सिंह: गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन
कन्या: हरी दाल, सब्जियां, स्टेशनरी, हरे वस्त्र
तुला: सफेद वस्त्र, इत्र, मिठाई, चावल
वृश्चिक: काले तिल, सरसों का तेल, कंबल, लोहा
धनु: पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें
मकर: काले तिल, उड़द दाल, कंबल, जूते-चप्पल
कुंभ: कंबल, नीले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, तिल
मीन: पीले वस्त्र, केले, चने की दाल, मिठाई
विशेष धार्मिक मान्यता
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्यदेव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।























