• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, April 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » सीरीज जीतने के लिए कोहली और रोहित पर सबकी निगाहें

सीरीज जीतने के लिए कोहली और रोहित पर सबकी निगाहें

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
December 2, 2025 5:58 pm

अनुभवी जोड़ी पर टिकी भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें

रायपुर। ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अफवाहों के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दूसरा वनडे और श्रृंखला जीतने के लिये भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी। कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित की 57 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने रांची में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। वनडे विश्व कप 2027 में अभी दो साल है और ऐसे में कोहली और रोहित के लिये हर मैच अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करने का जरिया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर से लगातार बढते मतभेदों का मसला भी अहम है।

रो-को पर निर्भर टीम इंडिया

इसे लेकर लग रही अटकलों के बीच लगता है कि बीसीसीआई को कहीं न कहीं दखल देना होगा। पिछले दो वनडे में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रोहित और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिये अपना दावा पुख्ता कर दिया है। रोहित के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अक्टूबर में आस्ट्रेलिया को सिडनी वनडे में नौ विकेट से हराया था। चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर और गंभीर ने विश्व कप में दोनों की भागीदारी को लेकर कुछ नहीं कहा है जो शायद तनाव की वजह हो सकता है। पहला मैच जीतने के बावजूद भारत की चिंता कम नहीं हुई है। लिस्ट ए क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले रूतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर भेजा गया लेकिन वह इसके लिये तैयार नहीं दिखे। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे।

नहीं चला मध्य क्रम का बल्ला

वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों की आदत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरने के बाद उन्हें पहले वनडे में पांचवें नंबर पर भेजा गया लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में उन्होंने तीन ही ओवर डाले और 18 रन दिये। हर्षित राणा ने नयी गेंद से दो विकेट लिये लेकिन बाद में काफी रन दिये। उन्हें इस पर नियंत्रण करना होगा खासकर जब 34वें ओवर के बाद सिर्फ एक ही गेंद से खेलना होता है। बल्ले और गेंद के बीच संतुलन के लिये आईसीसी के नये नियम के तहत उपलब्ध दो में से एक ही गेंद 34वें से 50वें ओवर के बीच इस्तेमाल की जा सकती है। कुलदीप यादव ने 68 रन देकर चार विकेट चटकाये। वह महंगे भले ही साबित हुए लेकिन उनकी विविधतापूर्ण गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका वापसी के प्रयास के बावजूद नाकाम रहा। दक्षिण अफ्रीका ने एक समय तीन विकेट 11 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की। मार्को यानसेन ने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 39 गेंद में 70 रन बनाये।मैथ्यू ब्रीज्के ने भारत के खिलाफ पहला वनडे खेलते हुए 72 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज के बिना खेला जिन्हें आराम दिया गया था। अब दोनों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था। भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। यहां दिसंबर 2023 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी।

Previous Post

धोखे से आहत युवती ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

Next Post

एचआईवी संक्रमित महिलाएं उपचार से स्वस्थ शिशु को दे सकती हैं जन्म

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

अस्मिता खेलो इंडिया: अमेठी की बेटियां दिखाएंगी खेल कौशल
अमेठी

अस्मिता खेलो इंडिया: अमेठी की बेटियां दिखाएंगी खेल कौशल

April 11, 2026 8:56 pm
रिजवी के तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
खेल

रिजवी के तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

April 4, 2026 7:34 pm
सनराइजर्स हैदराबाद के जीत के जश्न के बीच अभिषेक शर्मा पर लगा भारी जुर्माना
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद के जीत के जश्न के बीच अभिषेक शर्मा पर लगा भारी जुर्माना

April 3, 2026 12:48 pm
मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत: 221 रन चेज कर केकेआर को छह विकेट से हराया
खेल

मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत: 221 रन चेज कर केकेआर को छह विकेट से हराया

March 30, 2026 10:24 am
आईपीएल में डीआरएस नियमों में बड़ा बदलाव: अब अंपायर खुद से नहीं करेंगे अतिरिक्त जांच
खेल

आईपीएल में डीआरएस नियमों में बड़ा बदलाव: अब अंपायर खुद से नहीं करेंगे अतिरिक्त जांच

March 30, 2026 10:20 am
रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत
अमेठी

रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

March 30, 2026 10:07 am
Next Post
एचआईवी संक्रमित महिलाएं उपचार से स्वस्थ शिशु को दे सकती हैं जन्म

एचआईवी संक्रमित महिलाएं उपचार से स्वस्थ शिशु को दे सकती हैं जन्म

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने उत्पीड़न आरोप पर थाने के बाहर किया रोड जाम

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने उत्पीड़न आरोप पर थाने के बाहर किया रोड जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

April 3, 2026 12:24 pm
जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

March 23, 2026 8:15 am
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा व्यवस्था पर मंथन, अभिभावकों का विश्वास जीतने पर जोर

April 11, 2026 9:32 am
33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

33 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

March 31, 2026 12:51 pm
राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

राघवपुर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से शिक्षा चौपाल व वार्षिकोत्सव आयोजित

March 29, 2026 8:24 pm
रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

रामगंज प्रीमियर लीग : मंगली टाइगर्स बने चैंपियन, नीरज सिंह की विस्फोटक पारी से ऐतिहासिक जीत

March 30, 2026 10:07 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
पत्नी हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, टॉयलेट में मिला शव

पत्नी हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, टॉयलेट में मिला शव

April 8, 2026 9:47 am
अमेठी में धूमधाम से मनाया गया डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का जन्मदिन

अमेठी में धूमधाम से मनाया गया डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का जन्मदिन

April 18, 2026 12:52 pm
नरहरपुर विवाद ने पकड़ा तूल, सपा नेता के नेतृत्व में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

नरहरपुर विवाद ने पकड़ा तूल, सपा नेता के नेतृत्व में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

April 18, 2026 12:36 pm
जनगणना ड्यूटी को लेकर महिला शिक्षकों की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

जनगणना ड्यूटी को लेकर महिला शिक्षकों की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

April 18, 2026 12:01 pm
भू-माफियाओं की दबंगई, हाईकोर्ट अधिवक्ता की जमीन पर कब्जे का प्रयास

अमेठी के इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका का गंभीर आरोप

April 18, 2026 11:58 am
स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

स्कूल चलो अभियान जागरूकता: बाइक और ई-रिक्शा रैली से नामांकन का संदेश

April 16, 2026 8:13 am
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

April 16, 2026 8:06 am
आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

आज का पंचांग, दिनांक: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार

April 16, 2026 7:53 am
वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

वाराणसी में बड़ा मेडिकल लापरवाही मामला, गलत सर्जरी के बाद महिला की मौत

April 15, 2026 8:45 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

अमेठी में धूमधाम से मनाया गया डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का जन्मदिन

अमेठी में धूमधाम से मनाया गया डॉ. आनंदेश्वर पांडेय का जन्मदिन

April 18, 2026 12:52 pm
नरहरपुर विवाद ने पकड़ा तूल, सपा नेता के नेतृत्व में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

नरहरपुर विवाद ने पकड़ा तूल, सपा नेता के नेतृत्व में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

April 18, 2026 12:36 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In