लखनऊ को 801–850 एशिया रैंक तथा 254वां दक्षिण एशिया स्थान मिला है
लखनऊ,संवाददाता : उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रतिष्ठित क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग प्रणाली में एशिया एवं दक्षिण एशिया श्रेणी में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करना सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मंत्री उपाध्याय ने बताया कि रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय को 781–790 एशिया रैंक तथा 244वां दक्षिण एशिया स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ को 801–850 एशिया रैंक तथा 254वां दक्षिण एशिया स्थान मिला है।
इसके अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को 901–950 एशिया रैंकिंग एवं 297वां दक्षिण एशिया स्थान प्राप्त हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 1001–1100 एशिया तथा 330वां दक्षिण एशिया रैंक मिला है, जबकि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को 1201–1300 एशिया और 397वां दक्षिण एशिया स्थान प्राप्त हुआ है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक विकास के क्षेत्र में पूरे देश का गौरव बढ़ाएँगे।























