कलश यात्रा से की गई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इससे गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 51 श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और मंगल ध्वनि के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा गांव की प्राचीन मरी माता मंदिर से आरंभ होकर काली माता मंदिर ,भगवती माता मंदिर तक पहुंची। कथा वाचक आचार्य अवध नारायण शुक्ला जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौट आई।

मुख्य यजमान पंडित जय गोविंद तिवारी के साथ कलश यात्रा में भजन-कीर्तन, डीजे की धुन धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ग्राम वासी श्रद्धालुओं का स्वागत करते नजर आए। कथा का आयोजन 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगा। 5 नवंबर को पूर्णाहुति हवन के बाद 6 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य महाराज प्रतिदिन 3 बजे से 7 बजे तक संध्या के समय भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करेंगे। आचार्य मनीष ,देवीप्रसाद प्रिंशु, अरविन्द,,आदि ने बताया कि कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न सिर्फ आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा मौके पर संदीप तिवारी, आशुतोष तिवारी, उमेश तिवारी, गंगेश तिवारी,हरिओम तिवारी, सोनू, पंकज तिवारी ,आनंद शंकर, विद्या शंकर ,बबलू,,शिवेंद्र , मौजूद रहे ।
























