• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Monday, March 2, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » काशी में मोदी के सामने गरजे योगी, बोले ‘ऑपरेशन सिंदूर से भारत की धमक का हुआ अहसास’

काशी में मोदी के सामने गरजे योगी, बोले ‘ऑपरेशन सिंदूर से भारत की धमक का हुआ अहसास’

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
August 2, 2025 2:19 pm

पिछले 11 वर्षों में काशी के लिए 51,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं

वाराणसी,संवाददाता : ग्रामसभा बनौली (कालिका धाम), सेवापुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की सैन्य और वैश्विक शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए दुनिया ने भारत की ताकत और क्षमता का अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि नया भारत अब न सिर्फ पहलगाम के अपराधियों को खत्म कर सकता है, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर उन्हें जवाब देने का भी माद्दा रखता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में आगमन पर अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री काशी की आत्मा को “सनातन और वैश्विक आत्मीयता” से परिपूर्ण मानते हैं। यह पहला अवसर है जब कोई प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में 51वीं बार पहुंचे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में काशी के लिए 51,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं हैं, जिनमें से 34,000 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही पूरा हो चुकी हैं। इस बार प्रधानमंत्री ने 2,200 करोड़ की नई परियोजनाएं काशी को समर्पित की हैं। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, खेल और सांस्कृतिक पुनरुत्थान से जुड़ी हैं।

दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों का वितरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के करकमलों से हजारों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि “दिव्यांग” शब्द देकर प्रधानमंत्री ने समाज के प्रति अपनी आत्मीय दृष्टिकोण को दर्शाया है।

कृषि सुधारों का असर

सीएम योगी ने किसानों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 11 साल पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बन चुके हैं। काशी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त वितरित की गई, जिससे प्रदेश के 2.30 करोड़ और काशी के 2.21 लाख किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं।

वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की लोकप्रियता

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 48 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हो चुका है। जुलाई में ही घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, नामीबिया और ब्राजील ने यह सम्मान प्रदान कर भारतवासियों का गौरव बढ़ाया है। इस भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह समेत कई मंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Tags: #BharatShakti#DivyangSupport#KashiYatra51#ModiGlobalRecognition#OperationSindoor#PMKisanNidhi#VaranasiDevelopment#YogiAdityanathPMModiInKashiPMOpmo indiapmo officeउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यऑपरेशन सिंदूरकालिका धामग्रामसभा बनौलीदेवाधिदेव महादेव की नगरी काशीपीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीब्रजेश पाठकभाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंहलोकार्पण एवं शिलान्यासवरिष्ठ नेताश्रावण माससीएम योगी
Previous Post

ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर चार डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

Next Post

पाकिस्तान ने श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की फिर दी धमकी

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें
देश

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा
देश

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा
देश

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर
देश

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार
क्राइम

सीतापुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

March 1, 2026 10:02 am
खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत
प्रदेश

खौलते पानी में झुलसी सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत

March 1, 2026 9:27 am
Next Post
राम मंदिर पर आतंकी साजिश बेनकाब, अयोध्या से दिल्ली तक एटीएस की ताबड़तोड़ छापेमारी

पाकिस्तान ने श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की फिर दी धमकी

शटरिंग खोलते समय ढही दीवार, मजदूर की मौत

शटरिंग खोलते समय ढही दीवार, मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

बिना टिकट यात्रा कर रहे 150 यात्री पकड़े गए

February 5, 2026 9:21 am
वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स लगे ऑटो की बरामदगी

February 2, 2026 3:53 pm
ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ज्वैलर्स ने खुद रची 9.60 लाख की फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

February 11, 2026 7:42 pm
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में चमके भादर के बच्चे, बीईओ ने दी बधाई

February 9, 2026 8:45 pm
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, हिस्ट्रीशीटर रहे अधिवक्ता की हत्या

February 13, 2026 3:43 pm
विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

विद्यालय का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये का सामान चोरी

February 19, 2026 9:26 am
जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

जीवन और मृत्यु के बीच सेतु बने एम्बुलेंस कर्मी, अमेठी में सम्मानित

February 1, 2026 9:59 am
आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी

January 30, 2026 9:14 am
ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में

March 2, 2026 10:56 am
काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

काशी ने रचा इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधरोपण, चीन का रिकॉर्ड टूटा

March 2, 2026 9:45 am
मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

मध्य पूर्व संकट: अमेरिका-इज़राइल के हमलों के बाद स्थिति बेहद गंभीर

March 2, 2026 9:39 am
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

March 2, 2026 9:30 am
होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

होली पर हो रहे टोटकों से बचाव के उपाय

March 2, 2026 8:59 am
आज का पंचांग एवं राशिफल, आज रविपुष्यामृत योग का दुर्लभ संयोग

आज का पंचांग दिनांक 02 मार्च 2026 दिन – सोमवार

March 2, 2026 8:51 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

ईरान संकट की आंच पटना तक, मिडिल ईस्ट के लिए 150 यात्रियों ने रद्द कराईं टिकटें

March 2, 2026 11:17 am
संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

संघ के साथ यूपी के रण में उतरेगी भाजपा

March 2, 2026 11:11 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In